प्रॉपर्टी के लिए विधवा बहू बनी कातिल, सास-ससुर जेठ को मारा, ऐसे लगाया लाशों को ठिकाने
गुरुग्राम। हरियाणा के सोहना में एक विधवा ने संपत्ति के लिए अपने ससुर, सास और दिव्यांग जेठ की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के लिए बहू ने घर के नौकरों और अपने भाईयों की ममद ली। हत्या के बाद लाशों को टुकड़ों में काटा गया और फिर बोरी में भरकर गाड़ी में डाल दिया गया और राजस्थान ले गई और वहां अलग-अलग जगहों पर उन्हें जला दिया। एक शव को फिरोजपुर के नगीना गांव में जलाया गया। बाकी दो को राजस्थान के नौगाव में ले जाकर जलाने की कोशिश की गई। नगीना गांव में शवों को जलता देखकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बहू और नौकर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका भाई अभी फरार है।

जानकारी के मुताबिक अलवर के रामगढ़ से गोबर के बिटोले से दो शव बरामद हुए थे। इसमें एक शव अधजली हालत में था। पुलिस इस मामले को ऑनर किलिंग का मान कर चल रही थी। लेकिन जब जांच शुरू हुई तो कई सनसनीखेज खुलासे हुए। यहां दो नहीं बल्कि तीन हत्याएं हुई हैं। जो ऑनर किलिंग नहीं, पैसे के खातिर एक सोची समझी साजिश थी। इस मामले में मृतकों की पहचान हरियाणा के सोहना निवासी सतपाल (70) पत्नी पुष्पा देवी (65) और विकलांग बेटे पंकज के रूप में हुई है। पंकज की पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी। पंकज के कोई संतान भी नहीं है। उसके छोटे भाई विपिन ने कुछ समय पहले सुसाइड कर लिया था।
उसकी पत्नी गीता अपनी बेटी के साथ मकान के ऊपर के हिस्से में रहती थी। पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर गीता का अपने ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। शुरुआती जांच में पता चला कि नौकर की मदद से महिला ने अपने सास, ससुर और जेठ की हत्या की। इसमें एक पड़ोसी और अन्य लोगों की भी मिलीभगत हो सकती है। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को क्षत विक्षत कर बोरे में भरा गया। इसके बाद एक शव को नगीना क्षेत्र में जलाया गया। दो शवों को गाड़ी में भरकर नौगाव ले जाया गया। वहां पर शवों को जलाने के दौरान लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया।
शवों के जलने की दुर्गंध से मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, ग्रामीण रणवीर सिंह ने बताया कि एक काले रंग की कार को उसने मौके से जाते देखा था. पुलिस ने पड़ताल कर सोहना-अलवर रोड पर रामगढ़ के पास के टोल से कार की पहचान की और कार मालिक शुभम तक जा पहुंची। कार मालिक ने पुलिस को पूरी कहानी बताई, जिसके बाद वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया। तीन आरोपी गीता, उसके भाई सिमरदीप और नौकर विकास के खिलाफ जांच शुरू कर दी। राजस्थान पुलिस ने आरोपी गीता और विकास को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सिमरदीप अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक सिमरदीप अभी देहरादून में हो सकता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications