शारदा घोटाले की पोलः शारदा घोटाले में खुलने को हैं नए राज
कोलकाता। करोड़ों रुपए के घोटाले के घोटाला शारदा घोटाले में नए तार धीरे धीरे खुल रहे हैं। लगता है कि सीबीआई ने लगातार ऐसी ही अगर पूछताछ जारी रखी तो जल्द ही जल्द ही मुख्य आरोपियों को सजा मिल जाएगी और निवेशकों को न्याय। खबर है कि सीबीआई अब तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद स्रंजय बोस से पूछताछ कर रही है। हो सकता है कि इसमें कई और राज खुल जाए और अन्य आरोपियों तक पहुंचने में भी मदद मिले। गौरतलब है कि इस घोटाले में सत्रह हजार निवेशकों को करोड़ों रुपए का चूना लगा था।

जानकारी के मुताबिक शारदा घोटाले में जांच को आगे बढ़ाते हुए स्पेशल क्राइम ब्रांच ने राज्यसभा सदस्य स्रंजय बोस को समन भी जारी किया था। आपको बता दें कि स्रंजय बोस एक बांग्ला दैनिक प्रतिदिन नामक अखबार के मालिक हैं। एक बार उन्होंने राज्यसभा सद्य कुणाल घोष को संपादक नियुक्त किया था जो अभी शारदा घोटाले में फंसकर जेल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications