महुआ मोइत्रा का बीजेपी पर तीखा हमला, बोलीं-लोकसभा में बोलने जा रही हूं, गोमूत्र पीकर बैठें...
नई दिल्ली, 03 फरवरी: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा अपने तेजतर्रार भाषण के लिए जानी जाती है। वे सदन में लगातार बीजेपी पर तीखे हमले बोलती आई हैं। सांसद महुआ मोइत्रा आज लोकसभा में बोलने वाली हैं। महुआ ने इससे पहले संकेत दिया है कि वे आज सदन में क्या बोलने वाली हैं। महुआ मोइत्रा गुरुवार शाम को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना पक्ष रखेंगी।

Recommended Video
सदन में बोलने से पहले महुआ मोइत्रा ने एक ट्वीट किया है। मोइत्रा ने ट्वीट, 'मैं आज शाम को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में बोलने जा रही हूं। मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि बीजेपी की हेकलर टीम खुद को तैयार रख ले। उन्होंने आगे लिखा, 'गोमूत्र की डोज भी पीकर आएं।' महुआ ने बीजेपी पर विपक्षी सांसदों का भाषण जान-बूझकर बाधित करने का आरोप लगाते हुए चुनौती दी कि बीजेपी आज उन्हें रोककर दिखाए।

पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर की सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने इस ट्वीट से इस बात के साफ संकेत दिए हैं कि वह आज सदन में भाषण के जरिए मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलने वाली हैं। इससे पहले बुधवार को राहुल गांधी ने भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार को घेरा था। चीन और पाकिस्तान को करीब लाने के लिए मोदी सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। राहुल के इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। सरकार को राहुल के इस बयान पर सफाई देनी पड़ी है।
इससे पहले बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कल राहुल गांधी ने कहा कि, देश हर तरफ से विरोधियों से घिरा हुआ है और इस क्षेत्र में अलग-थलग पड़ गया है। उन्होंने कहा कि, भारत का रणनीतिक लक्ष्य चीन और पाकिस्तान को अलग रखना होना चाहिए था, लेकिन आपने जो किया है वो उन्हें एक साथ ले आया। हम जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं उसे कम मत समझिए। यह भारत के लिए एक गंभीर खतरा है।












Click it and Unblock the Notifications