जगन सरकार ने सरकारी इमारतों से तिरंगा पेंट को हटा करवाया पार्टी झंडे का रंग

अमरावती। आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस सरकारी इमारतों को पार्टी से मिलते-जुलते रंग से रंगने के चलते विवादों में घिर गई है। विपक्षी दलों ने इस कदम के चलते मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर निशाना साधा है। बताया जा रहा है कि, इन सरकारी भवनों को पहले तिरंगे झंड़े के रंग में रंगा गया था। जिसके बाद अब इन ग्राम सचिवालय को पार्टी के रंग में रंगा जा रहा है। अब पार्टी की इस मुद्दे पर सफाई आई है।

tricoloured building being repainted with colours resembling YSR Congress partys flag colour

दरअसल बुधवार को राज्य के सभी ग्राम सचिवालय की बिल्डिंगों में तिरंगे झंडे के पेंट को हटाकर दूसरा रंग कराया गया जो वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के झंडे से मेल खाता है। इसकी पूर्व मु्ख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी आलोचना की है और इस पर आपत्ति जताई है। पार्टी के नेता गादिकोटा श्रीकांत रेड्डी ने कहा कि, सरकार पूछताछ करेगी और उचित कार्रवाई करेगी। सभी ग्राम सचिवालय भवनों को एक विशेष पैटर्न में चित्रित किया जा रहा है, यह वाईएसआरसीपी ध्वज का रंग नहीं है।

इस मामले पर नायडू ने ट्वीट किया, मैंने कभी भी अपने राष्ट्रीय तिरंगे को इस तरह से अपमानित होते नहीं देखा! जगन मोहन रेड्डी की सरकार को इस चौंकाने वाले, तिरंगे को वाईएसआरसी पार्टी के रंगों के साथ बदलने के लिए माफी मांगनी चाहिए। वहीं बीजेपी के महासचिव सत्यमूर्ति ने कहा, वाईएसआरसीपी इमारतों पर अपनी पार्टी के झंडे के रंग का पेंट कर रह है। यह सही बात नहीं है। उन्होंने यहां तक ​​कि एक ग्राम सचिवालय भवन का रंग भी बदल दिया है और यह बहुत ही निंदनीय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+