सबरीमाला मंदिर में 4 ट्रांसजेंडरों ने साड़ी पहनकर किए भगवान अयप्पा के दर्शन
तिरुअनंतपुरम। चार ट्रांसजेंडरों ने मंगलवार को सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन किए। किसी भी समूह ने इसका विरोध नहीं किया। हालांकि, इन लोगों को रविवार को पुलिस ने दर्शन करने से रोक दिया था। सोमवार को दोबारा अनुमति लेने के बाद इन लोगों ने दर्शन किए। सभी ट्रांसजेंडर्स साड़ी पहनी हुई थीं।

जानकारी के मुताबिक सुबह एरुमेली पहुंचने के बाद एर्नाकुलम के चारों भक्तों ने साड़ी पहनी और सुरक्षा के बीच पंबा से सुबह आठ बजे मंदिर की तरफ चढ़ाई शुरू की। सुबह 9.45 बजे यह लोग मंदिर परिसर पहुंचे और पूजा-अर्चना संपन्न की। इस दौरान किसी भी समूह द्वारा विरोध नहीं किया गया।
रविवार को इन चारों को रविवार को पुलिस ने पहाड़ी पर चढ़ाई पूरी करने से इसलिए रोक दिया था जब उन्होंने कहा था कि वे साड़ी में दर्शन करना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने कोट्टायम पुलिस अधीक्षक से शिकायत की और सोमवार को केरल उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त पुलिस महानिदेशक ए. हेमचंद्रन से भी संपर्क किया जो तीर्थयात्रा की देखरेख करने वाली तीन सदस्यीय समिति का हिस्सा हैं। इसके बाद एक ट्रांसजेंडर अनन्या ने मीडिया को बताया कि उन्हें अनुमति मिल गई है।












Click it and Unblock the Notifications