TPCC ओबीसी सेल के अध्‍यक्ष ने कांगेस अलाकमान से तेलंगाना चुनाव में बीसी नेताओं को मौका देने की मांग

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) ओबीसी सेल के राज्य अध्यक्ष थंडू श्रीनिवास यादव ने पिछड़ी जाति के नेताओं को उम्‍मीदवार बनाकर अवसर प्रदान करने की गुजारिश कांग्रेस आलाकमान से की है। गुरुवार को यादव ने उदयपुर में पार्टी द्वारा की गई घोषणा को तेलंगाना राज्‍य में भी कामय रहते हुए आगामी चुनावों में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में तीन विधानसभा क्षेत्रों से बीसी नेताओं को मौका देने की मांग की है।

TPCC

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता श्रीनिवास यादव ने कहा कि कांग्रेस को आगामी चुनावों मं बीसी नेताओं को अवसर देना चाहिए क्‍योंकि समुदाय में चुनाव जीतने के लिए सक्षम लोगों की कोई कमी नहीं है। उन्‍होंने कहा बीसी नेता कांग्रेस के लिए काम करते रहे हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी आलाकमान के फैसले का पालन करने के लिए कई ऐसे मौके आए जब उन्‍होंने त्‍याग भी किया है। अब आगामी चुनावों में उन्‍हें उनके इस त्‍याग का प्रतिफल मिलना चाहिए। उन्‍हें आगामी चुनाव में उम्‍मीदवार बनाकर मौका दिया जाना चाहिए।

टीपीसीसी ओबीसी सेल के राज्य अध्यक्ष थंडू श्रीनिवास यादव ने सहाह दी कि बीसी नेताओं को तेलंगाना में कांग्रेस को सत्ता में आने के लिए अवसर प्रदान किया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा आंध्र प्रदेश से अलग करके तेलंगाना को सोनिया गांधी ने राज्य का दर्जा दिया था। इसके साथ ही उन्‍होंने बताया बीआरएस ने दो विधानसभा क्षेत्रों से यादव समुदाय के नेताओं को अवसर प्रदान किया और सूर्यापेट जिले से एक यादव नेता को राज्यसभा सदस्य के रूप में अवसर प्रदान किया है।

बता दें टीपीससी के पूर्व प्रमुख और पूर्व मंत्री पोन्नाला लक्ष्मैया ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवारों के चयन में पार्टी में वरिष्‍ठ नेताओं के अपमान के चलते बीते दिनों इस्‍तीफा दे दिया था। इतना ही नहीं वरिष्‍ठ बीसी नेताओं के एक वर्ग के बीच अशांति है। टिकट ना मिलने पर उनके बीच जमकर नाराजगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+