Lok Sabha Polls 2024: छठे चरण की 58 सीटों पर 59.82 % मतदान दर्ज, जानें किस राज्य में हुई कितनी वोटिंग?
Lok Sabha Elections 2024 6th Phase Voting: 8 राज्य-केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर शनिवार को छठे चरण के तहत वोटिंग पूरी हो चुकी है। चुनाव आयोग के अनुसार कुल 59.82 प्रतिशत कुल मतदान दर्ज किया गया है।
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत आठ राज्य बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पश्विम बंगाल, झारखंड़, ओडिशा, हरियाणा और दिल्ली में वोटिंग हुई, जिसमें पश्चिम बंगाल मतदान प्रतिशत में सबसे आगे 78.20 रहा तो जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 53.38 प्रतिशत मतदान हुआ।

जानिए राज्यवार वोटिंग के आंकड़े
8 राज्यों में हुई वोटिंग के कुल मत प्रतिशत की बात करें तो चुनाव के मुताबिक बिहार की आठ सीटों पर 54.68 फीसदी मतदान हुआ, उत्तरप्रदेश की 14 सीटों पर 54.03 फीसदी, जम्मू की एक लोकसभा सीट पर 53.38 फीसदी वोट डाले गए।
वहीं, पश्विम बंगाल की आठ लोकसभा सीटों पर 78.20 फीसदी, हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर 59.36 फीसदी, दिल्ली की सभी सात सीटों पर 56.04 फीसदी, झारखंड़ की चार लोकसभा सीटों पर 63.27 फीसदी और ओडिशा की 6 लोकसभा सीटों पर 60.07 फीसदी वोट डाले गए।
पांच चरणों का जानिए वोट प्रतिशत
वहीं लोकसभा चुनाव के पहले पांच चरण का वोटिंग डेटा भी चुनाव आयोग ने दारी कर दिया है। पहले चरण में कुल 66.14 प्रतिशत, दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत, तीसरे चरण में 65.68 प्रतिशत, चौथे चरण में 69.16 प्रतिशत और पांचवें चरण में 62.20 प्रतिशत मतदान हुआ है।
इधर, 6 चरणों के मतदान के समापन के साथ आम चुनाव 2024 के लिए वोटिंग अब 28 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 486 लोकसभा सीटों पर पूरा हो गया है। ऐसे में अब 7वें और अंतिम चरण में 1 जून को वोटिंग होगी, जिसमें 8 राज्यों की 56 सीटों पर वोट डलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications