कोरोना वायरस का कहर जारी, 24 घंटों में 5611 नए केस और 140 की मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का संकट हर दिन बढ़ता जा रहा है। इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार सुबह इस बात की जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के मामलों में सबसे बड़ी 5,611 मामलों की बढ़त देखने को मिली है और 140 मौतें भी हुई हैं। देश में अब कोरोना वायरस के कुल 1,06,750 मामले हैं, इसमें 61,149 सक्रिय मामले और 3,303 मौतें शामिल हैं।
Recommended Video

राजस्थान में कोरोना वायरस के 61 और मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5,906 है, इसमें 2,409 सक्रिय और 143 मौतें शामिल हैं। बिहार में कोरोना वायरस के 54 नए मामले सामने आए हैं, बिहार में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,573 हो गई है। वहीं महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना संक्रमण के 1,202 मरीज ठीक हो गए हैं, जो राज्य में 1 दिन में ठीक होने वाले मरीजों का सर्वाधिक आंकड़ा है। 2,127 नए केस आने के बाद मामलों की संख्या 37,136 हो गई है। मंगलवार को 76 मौतें होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 1,325 हो गया है।
हिमाचल प्रदेश में मामले बढ़कर 92 हो गए जबकि मृतकों का आंकड़ा 3 पर स्थिर है। राज्य में कोरोना के सर्वाधिक 22 केस कांगड़ा, 19 ऊना, 15 हमीरपुर, 13 चंबा में सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में 323 नए केस आने के बाद कुल मामले 4926 हो गए हैं। राज्य में अब तक 135 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। पंजाब में मंगलवार शाम 6 बजे तक कोरोना वायरस के 22 नए केस सामने आने के बाद कुल मामले 2002 हो गए हैं।
गुजरात की बात करें तो यहां बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 395 केस आने के बाद कुल मामले 12,140 हो गए हैं और अबतक 719 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश सरकार के अनुसार, राज्य में कोरोना संक्रमण के 229 नए केस दर्ज होने के बाद कुल संख्या 5465 हो गई है। यहां सबसे ज्यादा केस 2637 इंदौर, 1046 भोपाल, 362 उज्जैन से सामने आए है।
चीनी लैब को विश्वास, बिना वैक्सीन कोरोना महामारी को रोक सकती है उसकी नई दवा












Click it and Unblock the Notifications