देश में एक दिन के भीतर मिले Coronavirus के 20036 नए केस, 256 मरीजों की हुई मौत

नई दिल्ली। Coronavirus in India: भारत में एक दिन के भीतर कोरोना वायरस (Covid-19) के 20,036 नए मामले, 23,181 रिकवरी और 256 मौत दर्ज की गई हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,02,86,710 हो गई है, जिसमें 98,83,461 रिकवरी, 2,54,254 सक्रिय मामले और 1,48,994 मौत शामिल हैं।

Recommended Video

    Coronavirus In India:पिछले 24 घंटे में 20,035 नए केस दर्ज, 256 मरीज़ों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on friday, total coronavirus cases on friday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on friday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    देश में इस वक्त कोरोना वायरस के टीकाकरण को लेकर भी तैयारी की जा रही है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 2 जनवरी को ड्राई रन आयोजित करने को कहा गया है। चार अन्य राज्यों में पहले ही ड्राई रन हो चुका है। वैक्सीन को लेकर सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। नेशनल ड्रग्स रेगुलेटर की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी (एसईसी) शुक्रवार को सीरम इंस्टीट्यूट की एप्लीकेशन को लेकर फैसला लेगी, कि इसकी वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी देनी है या नहीं। इसके साथ ही भारत बायोटेक की वैक्सीन को लेकर भी फैसला लिया जाएगा।

    ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड एक्सट्राजेनेका की वैक्सीन को बुधवार को मंजूरी मिलने के बाद एसईसी ने बुधवार को दूसरी बार कंपनी की एप्लीकेशन पर बैठक की थी। सीरम इंस्टीट्यूट को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित वैक्सीन के निर्माण और उसके वितरण का लाइसेंस मिला है। 24 दिसंबर को इस कंपनी ने सेंट्रल ड्रग्स स्टैंगडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के एसईसी को अपने क्लिनिकल ट्रायल का डाटा सौंपा था। क्योंकि एसईसी ने 9 दिसंबर को हुई अपनी समीक्षा बैठक में डाटा देने को कहा था।

    इस वक्त दुनिया के कई देश ऐसे हैं, जहां लोगों को वैक्सीन लगना शुरू हो गई है। अमेरिका के अलावा ब्रिटेन में टीकाकरण चल रहा है। यहां पहले फिजर की वैक्सीन लोगों को दी जा रही थी लेकिन बाद में ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को भी मंजूरी मिल गई। इसके अलावा रूस, बेलारूस, कनाडा जैसे देशों में भी टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+