देश में कोरोना वायरस के 37,148 नए केस, कुल मामले 11 लाख 55 हजार से अधिक

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का संकट लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 37,148 नए मामले सामने आए हैं और 587 मौतें दर्ज हुई हैं। अब देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 11,55,191 हो गई है, जिसमें 4,02,529 सक्रिय मामले, 7,24,578 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 28084 मौतें शामिल हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 20 जुलाई तक कोविड-19 के लिए 1,43,81,303 सैंपलों का टेस्ट किया गया है। जिसमें से 3,33,395 का टेस्ट सोमवार को किया गया है।

Recommended Video

    Coronavirus India: देश में मरीजों की संख्या 11.50 लाख पार, 37,148 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus, covid-19, health ministry, coronavirus cases in india, india coronavirus situation, coronavirus deaths in india, coronavirus news in hindi, coronavirus updates, coronavirus news, कोरोना वायरस, कोविड-19, भारत में कोरोना वायरस, कोरोना वायरस न्यूज, कोरोना वायरस से कितनी मौत, कोरोना वायरस के कुल मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय

    कहां कितने मामले?

    पश्चिम बंगाल में 2,282 नए मामले और 35 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में 17,204 सक्रिय मामलों, 26,418 डिस्चार्ज मामलों और 1,147 मौतों सहित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 44,769 हो गई। मध्य प्रदेश में 710 नए पॉजिटिव मामले और 17 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में 6888 सक्रिय मामलों और 738 मौतों सहित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 23310 हो गई है। जम्मू और कश्मीर में 751 नए मामले सामने आए हैं, जम्मू डिवीजन से 240 और कश्मीर डिवीजन से 511 मामले मिले हैं। कुल मामलों की संख्या 14650 है। एक दिन में हुई 10 मौतों के बाद मरने वालों की संख्या 254 हो गई है।

    कर्नाटक में 3,648 नए मामले सामने आए हैं और 72 मौतें भी हुई हैं। यहां सक्रिय मामले 42,216 और मरने वालों की संख्या 1,403 है। तेलंगाना में 1,198 नए मामले सामने आए हैं और 7 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में 11,530 सक्रिय मामलों और 422 मौतों सहित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 46,274 हो गई है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के 8240 नए मामले सामने आए हैं और 176 मौतें हुई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 3,18,695 है, जिनमें 1,75,029 रिकवर मामले और 1,31,334 सक्रिय मामले शामिल हैं। मुंबई में 1043 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, 965 डिस्चार्ज और 41 मौतें दर्ज की गई हैं। अब 23865 सक्रिय मामलों, 72,650 डिस्चार्ज और 5752 मौतों सहित मामलों की कुल संख्या 1,02,267 हो गई है।

    उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1,924 नए मामले सामने आए हैं और 46 मौतें हुई हैं, सक्रिय मामले 19,137 हो गए हैं और मरने वालों का आंकड़ा 1,192 है। अब तक कुल 30,831 मरीजों को छुट्टी दी गई है। हरियाणा में 694 नए मामले सामने आए, कुल मामलों की संख्या 26858 हो गई है। लद्दाख में 7 और नए मामले सामने आए हैं, 4 लोगों के ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। लद्दाख में सक्रिय मामले 186 हैं, लेह जिले में 155 और कारगिल जिले में 31 सक्रिय मामले हैं।

    गुजरात में 998 नए मामले सामने आए हैं और 20 मौतें हुई हैं। राज्य में मामलों की संख्या बढ़कर 49,439 हो गई है, जिसमें 11,613 सक्रिय मामले, 35,659 ठीक / डिस्चार्ज और 2,167 मौतें शामिल हैं। पंजाब में 411 नए पॉजिटिव मामले और 8 मौतें दर्ज की गई हैं। 3130 सक्रिय मामलों, 7118 डिस्चार्ज और 262 मौतों सहित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10510 हो गई है। आंध्र प्रदेश में 4074 नए मामले सामने आए हैं और 54 मौतें हुई हैं। अब यहां 28800 सक्रिय मामलों, 24228 डिस्चार्ज मामलों और 696 मौतों सहित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 53724 हो गई है।

    केरल में 794 नए कोविड-19 मामलों की सूचना मिली है, जिससे सक्रिय मामलों का आंकड़ा 7,611 हो गया है। राज्य में अब तक कुल 5,618 रोगियों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में एक दिन में 954 नए मामले सामने आए हैं। 27 मई के बाद पहली बार 24 घंटे में 1000 से कम मामले सामने आए हैं। अब कुल मामलों की संख्या 1,23,747 है। पिछले 24 घंटों में 1784 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कुल 1,04,918 मरीज ठीक हो गए हैं। एक दिन में 35 मरीजों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों का आंकड़ा 3663 हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+