देश में 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 34,884 नए केस सामने आए, 671 मरीजों की हुई मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर अब भी जारी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 34,884 नए मामले सामने आए हैं और 671 मरीजों की मौत हुई हैं। देश में अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,38,716 हो गई है, जिसमें 3,58,692 सक्रिय मामले, 6,53,751 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 26,273 मौतें शामिल हैं।
Recommended Video

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है कि 17 जुलाई तक कोरोना वायरस के लिए कुल 1,34,33,742 सैंपल का टेस्ट किया गया है, इसमें से 3,61,024 सैंपल का टेस्ट शुक्रवार को किया गया है।
कहां कितने मामले?
गुजरात में पिछले 24 घंटों में 949 नए मामले सामने आए हैं और 17 मौतें हुई हैं। यहां 11,464 सक्रिय मामलों, 32,944 डिस्चार्ज और 2,108 मौतों सहित पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 46,516 हो गई है। मणिपुर में 36 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 1800 हो गई है, जिसमें से 637 सक्रिय और 1163 रिकवर मामले हैं। हरियाणा में 795 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 24797 हो गई है।
बिहार में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां शुक्रवार को 901 नए मामले मिलने के बाद संक्रमण की संख्या 23,300 हो गई है। राज्य में कुल 14,997 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं केंद्र बिहार में कोविड-19 स्थिति का आकलन करने और राज्य सरकार की मदद के लिए एक विशेष टीम भेजेगा। राजधानी दिल्ली में एक दिन में 1462 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 120107 हो गई है। यहां एक दिन में 26 मौतों के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 3571 हो गई है। दिल्ली में फिलहाल 17235 सक्रिय मामले हैं और 99301 मरीज ठीक हो चुके हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना के 8,308 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 2,92,589 हो गए हैं। राज्य में शुक्रवार को 258 कोरोना मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 11,452 पहुंच गई है। जबकि कुल सक्रिय मामले 1,20,480 हैं। आंध्र प्रदेश में 2,602 नए मामले सामने आए हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 40,646 हो गई है, जिसमें 19814 सक्रिय मामले, 20298 ठीक मामले और 534 मौतें शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश में 7 नए मामले सामने आए हैं, राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,384 हो गई है, जिसमें 375 सक्रिय मामले, 985 ठीक और 9 मौतें शामिल हैं। राजस्थान में 615 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 27,789 हो गए हैं। जिनमें से 6617 मामले सक्रिय हैं। राज्य में 8 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 546 पहुंच गई है।
गुजरात में 949 नए मामले सामने के बाद कुल मामले बढ़कर 46,516 हो गए हैं। राज्य में एक दिन में 17 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 2,108 हो गई है। यहां 32,944 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि कुल 11,464 मामले सक्रिय हैं। मध्य प्रदेश में 704 नए मामले दर्ज होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 21,082 हो गई है। राज्य में शुक्रवार को 9 लोगों की मौत हुई जिसके बाद मृतकों की संख्या 698 हो गई।












Click it and Unblock the Notifications