उत्तराखंड में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते भाजपा के 33 नेता निष्कासित

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने पार्टी के 33 नेताओं को 6 साल के पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मतदान से चंद दिनों पहले भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फैसला किया है। भाजपा ने उत्तराखंड में 33 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इन नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया है। इन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है।

Total 33 Uttarakhand BJP leaders suspended from the party for six years

प्रदेश पार्टी महामंत्री नरेश बंसल ने प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर 33 नेताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया। पार्टी से 6 सालों के लिए निष्कासित होने वाले नेताओं में मुरारी लाल भट्ट, सत्ये सिंह राणा, महेश पंवार, बुद्घि सिंह पंवार, जगमोहन रावत, बिहारी लाल नौटियाल, दिनेश सेमवाल, विजय बहादुर सिंह रावत, गिरीश रमोला, हरीश नौटियाल, खुशाल सिंह नेगी, धपाल पोखरियाल, राजेश सेमवाल रिषिकेश विधानसभा से गोविन्द अग्रवाल, ज्योती सजवाण, जयद्रथ शर्मा, किशन नेगी, रमन सैनी, प्रदीप दुबे, सतीश दुबे, पंकज गुप्ता, बलवीर चौहान, रायपुर विधानसभा से महेन्द्र नेगी, पीके अग्रवाल रणवीर सिंह राणा,गुडडू राम, संजय मैठाणी, राजकुमार जैसवाल, सुभाष चंचल, हरपाल हवलदार,मनोहरलाल पहाड़ी आदि शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+