साल 2021 के 12 महीनों की बड़ी घटनाएं, एक नजर में जानिए इस वर्ष में क्या क्या हुआ

साल 2021 के 12 महीनों में घटी वो बड़ी घटनाएं, जिनके लिए ये साल हमेशा याद किया जाएगा।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के बीच इस साल देश में ऐसी कई बड़ी घटनाएं देखने-सुनने को मिली, जिनके लिए साल 2021 को हमेशा याद किया जाएगा। इस साल जहां कोरोना की दूसरी लहर ने देश को झकझोर कर रख दिया, वहीं कुछ बड़ी उपलब्धियां भी देश को मिलीं। डिफेंस स्टाफ के चीफ जनरल बिपिन रावत इसी साल हमें छोड़कर चले गए। अब जब इस साल को बीतने में चंद दिनों का ही वक्त बचा है, तो ऐसे में हम साल 2021 के 12 महीनों में घटी बड़ी घटनाओं के बारे में आपको बता रहे हैं।

Recommended Video

    Flashback 2021: आज़ाद भारत का सबसे बड़ा Kisan Andolan, जानिए क्या-क्या हुआ ? | वनइंडिया हिंदी
    flashback 2021

    December 2021
    • काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन
      काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन
      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बहुप्रतीक्षित काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन किया। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की आधारशिला प्रधानमंत्री ने 8 मार्च 2019 को रखी थी। यह कॉरिडोर वाराणसी के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर को गंगा नदी ललिता घाट से जोड़ता है। अगले साल होने वाले यूपी चुनाव को देखते हुए इस कॉरिडोर को सियासी तौर पर भी काफी अहम माना गया।
    • हरनाज कौर संधू बनी मिस यूनिवर्स 2021
      हरनाज कौर संधू बनी मिस यूनिवर्स 2021
      13 दिसम्बर का दिन भारत के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया जब देश की बेटी हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज अपने नाम कर लिया। इजरायल में आयोजित 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में संधू ने ये ताज अपने नाम किया। भारत ने 21 साल बाद इस प्रतियोगिता का टाइटल अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में ये तीसरी बार है जब भारत ने टाइटल जीता है। इसके पहले 1994 में सुष्मिता सेन और साल 2000 में लारा दत्ता ने ये खिताब जीता था।
    • एक साल बाद किसानों का आंदोलन समाप्त
      एक साल बाद किसानों का आंदोलन समाप्त
      11 दिसंबर को किसानों ने एक साल से चल रहा अपना आंदोलन समाप्त कर घर वापसी शुरू की। इससे पहले 9 दिसम्बर को किसान संगठनों ने सरकार के प्रस्ताव पर सहमति देते हुए अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की थी। केंद्र सरकार ने किसानों को भेजे अपने मसौदे में किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमों की वापसी और एमएसपी पर किसानों के साथ चर्चा की बात कही थी।
    • हेलीकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत का निधन
      हेलीकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत का निधन
      8 दिसम्बर को भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 14 लोगों को लेकर जा रहा भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर एमआई-17वीएम तमिलनाडु के कुन्नूर की पहाड़ियों में क्रैश हो गया। हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधूलिका रावत समेत 11 अन्य सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। हादसे में इकलौते घायल बचे ग्रप कैप्टन वरुण सिंह का भी बाद में इलाज के दौरान निधन हो गया था। वायु सेना ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
    November 2021
    • पराग अग्रवाल ट्विटर के सीईओ नियुक्त किए गए
      पराग अग्रवाल ट्विटर के सीईओ नियुक्त किए गए
      माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने साल 2021 में एक बड़ा फैसला लेते हुए 29 नवंबर को पराग अग्रवाल को नया सीईओ नियुक्त किया। पराग अग्रवाल ने जैक डोर्सी को सीईओ के पद पर रिप्लेस किया। पराग अग्रवाल ने ट्विटर के साथ सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर अपना करियर शुरू किया और वो पिछले करीब एक दशक से कंपनी से जुड़े हुए हैं। इससे पहले पराग अग्रवाल को अक्टूबर 2017 में ट्विटर में चीफ टेक्नॉलोजी ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया गया था।
    • केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून वापस
      केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून वापस
      पिछले करीब एक साल से केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों का आंदोलन उस वक्त खत्म हो गया, जब 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन तीनों कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया। पीएम मोदी ने 19 नवंबर को सुबह देश के नाम अपने संदेश में कहा कि ये तीनों कानून किसानों के हित में लाए गए थे, लेकिन शायद सरकार किसानों को अपनी बात समझाने में असमर्थ रही।
    • केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण
      केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण
      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल 5 नवंबर को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम पहुंचे और केदार घाटी में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया। आदि शंकराचार्य की यह प्रतिमा 12 फीट ऊंची है। गौरतलब है कि आदि शंकराचार्य ने ही पवित्र मठों के साथ चार धामों की स्थापना की थी। पीएम मोदी ने कहा कि अब केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को आदि शंकराचार्य के दर्शनों का भी सौभाग्य मिलेगा।
    October 2021
    • एक्टर पुनीत राजकुमार का निधन
      एक्टर पुनीत राजकुमार का निधन
      अक्टूबर में ही इस साल महज 46 साल की उम्र में कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। हार्ट अटैक की वजह से 29 अक्टूबर को एक्टर पुनीत राजकुमार का निधन हो गया था, उनके जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई थी। इतना ही नहीं, पुनीत राजकुमार की मौत का सदमा कई फैंस नहीं सह सके, जिसके चलते 3 प्रशंसकों ने भी दम तोड़ दिया था।
    • बांग्लादेश में हिंदुओं के गांव पर हमला
      बांग्लादेश में हिंदुओं के गांव पर हमला
      इस महीने एक बार फिर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले की घटनाएं सामने आईं। 18 अक्टूबर को अचानक देर रात हुए हमले में रामनाथपुर यूनियन में माझीपारा के जेलेपोली में कम से कम 20 घर पूरी तरह जला दिए गए हैं। वहीं, लोकल यूनियन के अध्यक्ष ने कहा है कि, हमलावरों ने 65 से ज्यादा घरों को पूरी तरह से जलाकर खाक कर दिया है। स्थानीय पुलिस ने कहा था कि, तनाव के दौरान एक फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद स्थिति और गंभीर हो गई और भीड़ ने हिंदुओं के गांव को निशाना बनाना शुरू कर दिया था।
    • पैंडोरा पेपर लीक
      पैंडोरा पेपर लीक
      इस साल दुनिया को उस समय बड़ा झटका लगा जब अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल कंसोर्शियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स और विश्वभर की मीडिया संस्थानों ने पैंडोरा पेपर का खुलासा किया। इसमें कई भारतीय और विदेशी अमीरों के गुप्त लेनदेन को लेकर अहम खुलासे किए गए थे। पैंडोरा पेपर्स करीब 1 करोड़ 19 लाख गुप्त फाइलों का कच्चा चिट्ठा था। इसमें सचिन तेंदुलकर समेत लगभग 300 अमीर भारतीयों के नाम भी थे।
    • लखीमपुर खीरी कांड
      उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया गांव में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों को गाड़ी से कुचलने की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस घटना में 7 किसान, 1 पत्रकार और 3 लोगों की मौत हो गई थी।
    September 2021
    • चरणजीत सिंह चन्नी बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री
      चरणजीत सिंह चन्नी बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री
      चमकौर साहिब से तीन बार के विधायक चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के 27वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद सिंह के इस्तीफा देने के बाद चन्नी ने सीएम पद का चार्ज संभाला। कांग्रेस ने दलित मुख्यमंत्री बनाकर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले दलित वोटरों को साधने की कोशिश की। चन्नी राज्य में दलित मुद्दों को उठाने में मुखर रहे हैं और उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत भी की थी। इसके अलावा वह राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते हैं।
    • कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
      कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
      पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही कलह के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 18 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने की वजह बताते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे पिछले दो महीनों में तीन बार अपमानित किया था। दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही नवजोत सिंह सिद्धू और अमरिंदर सिंह आमने-सामने थे। दोनों की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी दो धड़ों में बंट गई और नतीजतन कैप्टन को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।
    • भूपेंद्र पटेल बने गुजरात के नए मुख्यमंत्री
      भूपेंद्र पटेल बने गुजरात के नए मुख्यमंत्री
      13 सितंबर को भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री के तौर पर चुना था। गुजरात की घटलोदिया विधानसभा सीट से विधायक भूपेंद्र पटेल प्रदेश के 17वें मुख्यमंत्री बने। भूपेंद्र पटेल को सीएम बनाकर भाजपा ने ना केवल विजय रूपाणी से नाराज जनता की नाराजगी दूर करने की कोशिश की, बल्कि पाटीदार समुदाय को भी साधने का प्रयास किया।
    • अलगाववादी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी का निधन
      अलगाववादी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी का निधन
      अलगाववादी हु्र्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी का 92 वर्ष की उम्र में 1 सितंबर को निधन हो गया। गिलानी एक दशक से घर में नजरबंद थे और सांस की समस्या से जूझ रहे थे। गिलानी की मौत के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, ताकि किसी भी प्रकार से स्थिति ना बिगड़े। गिलानी पिछले करीब 5 दशकों से जम्मू-कश्मीर की राजनीत में सक्रिय थे और उत्तर कश्मीर के सोपोर से तीन बार विधायक भी रहे।
    August 2021
    • अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा
      अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा
      इस साल 15 अगस्त को अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी हुई। अगस्त के पहले हफ्ते से ही अफगानिस्तान में तालिबानी लड़ाकों की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया था। कंधार जैसे प्रांत से तालिबान ने कब्जा करना शुरू किया था और 15 अगस्त को तालिबान ने राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया। तालिबानी लड़ाकों ने राष्ट्रपति भवन से अफगानिस्तान का झंडा उतारकर अपना झंडा लगा दिया। इससे पहले अफगानिस्तान में 2001 में तालिबान की सत्ता थी।
    • टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड
      टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड
      टोक्यो ओलंपिक में 7 अगस्त 2021 की तारीख भारत के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण तारीख है, क्योंकि इसी दिन जैवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में भारत को गोल्ड दिलाया। भारत की खाते में 13 साल के बाद ओलंपिक में गोल्ड आया। नीरज चोपड़ा ने अपने पहले थ्रो में 87.03 मीटर, दूसरे थ्रो में 87.58 मी., जबकि तीसरे थ्रो में 76.79 मी. दूर भाला फेंका। नीरज चोपड़ा की इस कामयाबी पर पूरा देश जश्न में झूम उठा।
    • 41 साल बाद ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने जीता मेडल
      41 साल बाद ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने जीता मेडल
      टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद चमत्कार दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता था। टोक्यो ओलंपिक को भारत के शानदार प्रदर्शन के लिए याद जरूर किया जाएगा। इस ओलंपिक में भारत के खाते में कुल 7 मेडल आए थे, जो कि अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर ये मेडल अपने नाम किया था। भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराया था। इससे पहले साल 1980 में भारत ने मॉस्को ओलंपिक में मेडल अपने नाम किया था।
    July 2021
    • अश्लील फिल्म मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी
      अश्लील फिल्म मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी
      बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उनको ऐप पर रिलीज करने का आरोप लगाया गया था। वहीं कई एक्ट्रेस ने भी राज को लेकर कहा था कि उन पर दवाब बनाकर न्यूड शूट करवाया। इस केस में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की भी मुश्किलें बढ़ी थी
    • मोदी मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव, कई नए चेहरों को मिली जगह
      मोदी मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव, कई नए चेहरों को मिली जगह
      08 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रीपरिषद का विस्तार किया। साथ ही कैबिनेट में फेरबदल भी किया गया। इसमें 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि सात वर्तमान राज्यमंत्रियों को प्रमोट कर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। आठ नए चेहरों को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। नए मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए सभी 43 सदस्यों को शपथ दिलाई।
    • पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के सबसे युवा CM
      पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के सबसे युवा CM
      04 जुलाई को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद की शपथ ग्रहण की। पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, धन सिंह रावत, रेखा आर्य, यतीश्वरानंद और गणेश जोशी ने नए राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों के रूप में शपथ ली। देहरादून के राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत और अन्य भाजपा नेता शामिल हुए। शपथ लेने के बाद बीजेपी विधायक धामी राज्य के सबसे युवा सीएम भी बन गए हैं।
    • आमिर खान और किरण राव ने लिया तलाक
      आमिर खान और किरण राव ने लिया तलाक
      3 जुलाई को आमिर खान और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव ने सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान किया। ये दोनों करीब 15 साल एकसाथ रहे। दोनों की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया था कि पिछले 15 साल हमारे जीवन के बहुत ही खूबसूरत साल रहे। इन सालों में हमने जीवन भर के अनुभव, खुशी और हंसी एक-दूसरे के साथ साझा की। हमारे रिश्ते में केवल विश्वास, सम्मान और प्यार बढ़ा था। अब हम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे, पति-पत्नी के तौर पर नहीं बल्कि एक दूसरे के लिए सह माता-पिता के रूप में।
    June 2021
    • मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन
      मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन
      30 जून को बॉलीवुड से एक बुरी खबर आई थी, जहां बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। 30 तारीख को मंदिरा के पति राज कौशन का निधन कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुआ। राज पेश से प्रोड्यूसर और स्टंट डायरेक्टर थे। दोनों ने 1999 में शादी रचाई थी। उनके एक बेटा और एक बेटी है। इस घटना की वजह से मंदिरा बेदी का परिवार काफी दिनों तक सदमे में था।
    • देश में पहली बार आतंकियों ने ड्रोन से किया हमला
      देश में पहली बार आतंकियों ने ड्रोन से किया हमला
      जम्मू-कश्मीर लंबे वक्त से आतंकवाद से प्रभावित है, लेकिन 27 जून 2021 को वहां पर ऐसी घटना हुई, जिससे पूरा देश हिल गया। आतंकियों ने दो ड्रोन के जरिए जम्मू एयरबेस पर विस्फोटक गिराए। इससे एक बिल्डिंग की छत और एक जमीन पर विस्फोट हुआ। आतंकी एयरबेस पर मौजूद जवानों और एयरक्रॉफ्ट को नुकसान पहुंचाना चाहते थे, लेकिन वो अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए। बाद में जांच के दौरान इस घटना में पाकिस्तान की साजिश का खुलासा है।
    • फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का निधन
      फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का निधन
      18 जून को देश के लिए एक बुरी खबर आई, जहां फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह का निधन हो गया। वो 85 वर्ष के थे। निधन से कुछ दिनों पहले ही वो कोरोना से ठीक हुए थे, लेकिन उनके शरीर के अंग ठीक ढंग से काम नहीं कर रहे थे। जिस वजह से पीजीआई चंडीगढ़ में उनका इलाज चल रहा था। वहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पहले 13 जून को उनकी पत्नी का भी निधन हुआ था।
    May 2021
    • किसान आंदोलन के 6 महीने पूरे हुए
      किसान आंदोलन के 6 महीने पूरे हुए
      केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को 26 मई 2021 को छह महीने पूरे हुए। संयुक्त मोर्चा ने 26 मई को 'काला झंडा दिवस' घोषित किया। 26 नवंबर, 2020 को पंजाब, हरियाणा, यूपी से हज़ारों किसानों के जत्था दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर पहुंचे थे। इसके बाद इन्होंने यहीं धरना शुरू किया। जिसे 26 मई को 6 महीने पूरे हुए।
    • नरेंद्र मोदी सरकार के सात साल पूरे
      नरेंद्र मोदी सरकार के सात साल पूरे
      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को इस साल 26 मई को सात साल पूरे हुए। 2014 में शानदार चुनावी जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने 26 मई को ही देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। 2019 में एक बार फिर चुनाव जीत कर नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला। ऐसे में 26 तारीख को देश की सत्ता पर नरेंद्र मोदी को काबिज हुए सात साल पूरे हो गए।
    • 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे
      5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे
      इस साल 2 मई को असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के नतीजों का ऐलान किया गया। खासतौर से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के जो नतीजे आए उन्होंने सबको चौंका दिया। ममता बनर्जी की अगुवाई में तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा की 294 सीटों में टीएमसी ने 215 सीटें जीतकर अपना परचम लहराया। दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी रही। भाजपा को इस चुनाव में 77 सीटें मिलीं। बंगाल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।
    • आरजेडी नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत
      आरजेडी नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत
      राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सासंद मोहम्मद शहाबुद्दीन की 1 मई को दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वो तिहाड़ जेल में सजा काट रहे थे। मोहम्मद शहाबुद्दीन के कोविड से संक्रमित होने के बाद उनको जेल से दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी हालत नहीं सुधरी और 1 मई को शहाबुद्दीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
    April 2021
    • वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना का निधन
      वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना का निधन
      देश के जाने-माने टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का 30 अप्रैल को निधन हो गया। कुछ दिनों पहले उन्होंने RT-PCR टेस्ट करवाया था, लेकिन उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। बाद में सीटी स्कैन में उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद से ही उनका इलाज चल रहा था। रोहित का जन्म 22 सितंबर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुआ था।
    • श्रीलंका में सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनने पर लगा प्रतिबंध
      श्रीलंका में सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनने पर लगा प्रतिबंध
      श्रीलंका की कैबिनेट ने 28 अप्रैल को विवादित बुर्का कानून को पास कर दिया। कैबिनेट की मुहर लगते ही श्रीलंका में बुर्का पहनकर सार्वजनिक जगहों पर नकाब पहनकर निकलना प्रतिबंधित कर दिया गया। श्रीलंका की कैबिनेट ने नकाब पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर नकाब पहनना श्रीलंका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक है, लिहाजा कैबिनेट ने श्रीलंका में बुर्का पहनने पर पाबंदी लगा दी है।
    • प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन
      प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन
      ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के पति और एडिनबर्ग के ड्यूक प्रिंस फिलिप का 99 वर्ष की उम्र में 9 अप्रैल को निधन हो गया। प्रिंस फिलिप ने 1947 में राजकुमारी एलिजाबेथ से शादी की थी और इसके पांच साल बाद वह महारानी बनी। प्रिंस फिलिप का हाल ही में दिल का ऑपरेशन हुआ था और वो लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहे।
    • बीजापुर-सुकमा मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हुए
      बीजापुर-सुकमा मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हुए
      छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए थे। दरअसल सुरक्षाबलों को खुफिया एजेंसियों ने बीजापुर, सुकमा, कांकेर में 300 नक्सली कैंप की सूचना दी थी, जिसको लेकर सुरक्षाबलों की तरफ से ऑपरेशन चलाया गया था। इसी दौरान ये मुठभेड़ हुई।
    March 2021
    • 31 मार्च को गर्मी ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड
      31 मार्च को गर्मी ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड
      29 मार्च को दिल्ली का तापमान 76 साल बाद 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा इस दिन पारा 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 31 मार्च को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा इससे पहले, वर्ष 2010 में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। पिछले 11 वर्षों में 2021 का मार्च महीना सबसे अधिक गर्म रहा।
    • पाकिस्तान ने भारत से व्यापारिक रिश्ते किए बहाल
      पाकिस्तान ने भारत से व्यापारिक रिश्ते किए बहाल
      भारत सरकार की तरफ से 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान ने कड़ी प्रतिक्रिया दिखाते हुए भारत से सभी व्यापारिक रिश्ते तोड़ लिए थे। इसके बाद मार्च 2021 को इमरान खान सरकार कैबिनेट की इकोनॉमिक कॉर्डिनेशन कमेटी ने भारत के साथ व्यापार सेवा फिर से बहाल करने को मंजूरी दी थी।
    • आरएसएस ने दत्तात्रेय होसबाले को बनाया सर कार्यवाहक
      आरएसएस ने दत्तात्रेय होसबाले को बनाया सर कार्यवाहक
      राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने दत्‍तात्रेय होबाले कोसर कार्यवाहर के पद पर नियुक्त किया था। संगठन के नंबर दो की ये कुर्सी होती है जिसकी जिम्‍मेदारी आरएसस प्रमुख मोहन भागवत ने दत्‍तात्रेय पर भरोसा जताते हुए सौंपी थी। दत्‍तात्रेय से पहले भैयाजी जोशी 2009 में ये पद थे। 73 वर्षीय भैयाजी जोशी 3-3 साल के अपने चार कार्यकाल पूरा कर चुके थे।
    February 2021
    • अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम हुआ
      अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम हुआ
      राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुनिया के सबसे विशाल क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया है। इस स्टेडियम का नाम अब मोटेरा से बदलकर पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर कर दिया गया है। यह स्टेडियम सरदार वल्लभाभाई पटेल स्पोर्ट्स एंक्लेव का हिस्सा होगा, जिसके लिए राष्ट्रपति ने भूमि पूजन किया है। स्टेडियम के निर्माण पर करीब 800 करोड़ रुपये की लागत आई है और यह 63 एकड़ में फैला है, जो कि ओलंपिक-साइज के 32 फुटबॉल मैदान के बराबर है।
    • उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटा
      उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटा
      उत्तराखंड के चमोली जिले के तपोवन इलाके में ग्लेशियर फटने की घटना हुई, जिसकी चपेट में आकर 170 लोगों के बह जाने की आशंका जताई गई। इस घटना ने 2013 के केदारनाथ त्रासदी की याद ताजा कर दी। शाम तक 7 निकाले गए, लेकिन मौत का आंकड़ा कई दिनों तक बढ़ता चला गया। इसकी वजह से जोशीमठ के पास ऋषिगंगा हाइड्रो प्रोजेक्ट पूरी तरह तबाह हो गया और धौलीगंगा नदी में एनटीपीसी का हाइड्रो प्रोजेक्ट भी क्षतिग्रस्त हो गया।
    • पहली बार सेंसेक्स ने मारी 50,000 से ऊंची उछाल
      पहली बार सेंसेक्स ने मारी 50,000 से ऊंची उछाल
      केंद्रीय बजट को बाजार के हित में देखते हुए पहली बार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 50,256 अंकों पर बंद हुआ। इससे पहले 50,000 अंकों को सेंसेक्स ने कभी नहीं पार किया था। इससे पहले 21 जनवर और फिर 2 फरवरी को एक दिन के अंदर यह 50,000 की सीमा तक पहुंचा जरूर थी, लेकिन बंद होते समय यह नीचे आ गया था। इस दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 142 अंक बढ़कर 14,790 अंकों पर बंद हुआ था।
    • वर्ष 2021-22 का बजट लोकसभा में पेश
      वर्ष 2021-22 का बजट लोकसभा में पेश
      बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में रिफॉर्म को बढ़ावा देने वाला बजट। नरेंद्र मोदी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थकेयर क्षेत्र में खर्च का जुगाड़ करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और बीमा कंपनियों का निजीकरण करके फंड के इंजाम की योजना पेश की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ कहा कि यह बजट स्पष्ट संकेत देता है कि वित्तीय सेवाओं में राज्य का प्रभुत्व कम करने की दिशा में काम किया जा रहा है। सरकार ने बीमा क्षेत्र में एफडीआई की लिमिट भी 49% से 74% करने का प्रस्ताव पेश किया।
    January 2021
    • किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान लाल किले पर हिंसा
      केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठे किसानों ने 26 जनवरी को राजधानी में ट्रैक्टर मार्च निकाला। इस ट्रैक्टर मार्च के दौरान दिल्ली में कई जगह किसानों और पुलिस के बीच टकराव भी देखने को मिला। वहीं, बड़ी संख्या में किसान दिल्ली के लालकिले पर पहुंचे और वहां धार्मिक ध्वज लहराया। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया।
    • बाइडेन बने अमेरिका के राष्ट्रपति
      बाइडेन बने अमेरिका के राष्ट्रपति
      20 जनवरी 2021 को जो बाइडेन और भारतीय मूल की कमला हैरिस ने अमेरिका के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को मिली करारी हार के बाद देश की सत्ता में परिवर्तन हुआ। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने आसानी से हार नहीं मानी और राष्ट्रपति चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। अमेरिका के इस चुनाव पर दुनियाभर की निगाहें लगीं थी।
    • अमेरिकी संसद कैपिटल हिल पर हिंसा
      अमेरिकी संसद कैपिटल हिल पर हिंसा
      6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद कैपिटल हिल (Capitol Hill) पर हुई हिंसा ने न केवल दुनिया के सबसे ताकतवर देश का सिर झुकाकर उसे शर्मसार कर दिया बल्कि इस घटना को इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा दिया। कैपिटल हिल पर सत्ता के लिए ऐसी लड़ाई हुई थी कि जिसने लोकतंत्र के मंदिर को शर्मसार कर दिया था। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम आने के बाद कैपिटल हिल में डोनाल्ट ट्रंप के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+