भारत के अरबपति उद्योगपति के बेटी ने की अनाम शख्स से शादी

नई दिल्ली। आनंद महिन्द्रा को भारत में कौन नहीं जानता। वे देश के चोटी के औद्योगिक ग्रुप महिन्दा एंड महिन्द्रा के चेयरमेन हैं। अरबों रुपया का कारोबार है इस ग्रुप का।

अमेरिका में विवाह

उन्हीं आनंद महिन्द्रा की बड़ी बेटी आलिका महिन्द्रा ने एक अनाम युवक से हाल ही में अमेरिका में विवाह कर लिया। इस युवक का नाम है गोर्ग जेपटा। गोर्ग के बारे में पता चला है कि वह मूल रूप से लेटिन अमेरिकी है। अब अमेरिका में ही बस गया है। वह पेशे से आर्किटेक्ट है।

कुछ ही लोग

राजधानी के एक नामवर उद्योगपति ने वन इंडिया को अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि आलिका की शादी न्यूयार्क में ही हुई। इसमें महिन्द्र परिवार से कुछ ही लोग पहुंचे। आनंद महिन्द्रा की पत्नी अनुराधा और बहन दिव्या के अलावा कुछ बहुत करीबी मित्र और संबंधी थे। विवाह में वर पक्ष के परिवार से भी कुछ लोग पहुंचे। विवाह बेहद सादे अंदाज में हुआ। उसमें कोई तड़क-भड़क नहीं थीं।

फिल्ममेकर बेटी

मालूम चला है कि आलिका कई सालों से न्यूयार्क में ही रहती है। आलिका फिल्ममेकर है। वह वहां पर अपना बिजनेस भी करती है। वह महिन्द्रा ग्रुप से किसी रूप में नहीं जुड़ी हुई है।

आटो से आईटी

आनंद महिन्द्रा का समूह देश के आटो, टुरिज्म और आईटी सेक्टर में अपनी खास पहचान रखता है। आनंद महिन्दा के बारे में कहा जाता है कि वे जब बोलते हैं तो उसे सरकार भी सुनती है। वे कोरपोरेट इंडिया के बेहद आदरणीय हस्ताक्षर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+