जम्मू कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, लश्कर का टॉप कमांडर ढेर

नई दिल्ली, 19 जुलाई। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमे लश्कर ए तैयबा का एक टॉप कमांडर मारा गया है। सुरक्षाकर्मियों ने लश्कर के टॉप कमांडर के अलावा एक और आतंकी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। जम्मू कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि लश्कर के आतंकी जिसे एनकाउंटर में ढेर किया गया है उसकी पहचान इशफाक दार ऊर्फ अबू अकरम के तौर पर हुई है। वह घाटी में 2017 से सक्रिय था।

Recommended Video

    Jammu-Kashmir: Shopian में Encounter के दौरान मारा गया Lashkar का टॉप कमांडर | वनइंडिया हिंदी
    army

    विजय कुमार ने बताया कि दो आतंकी जिसमे लश्कर का टॉप कमांडर अबू अकरम भी शामिल है उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। अकरम 2017 से घाटी में सक्रिय था। इन लोगों के पास से कई हथियार, बारूद आदि बरामद किए गए हैं। एनकाउंटर के बाद इलाके में सुरक्षाकर्मी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। बता दें कि सुरक्षाकर्मियों की आतंकियों के साथ यह मुठभेड़ रविवार को शोपियां में शुरू हुई थी। इससे पहले शुक्रवार को भी सुरक्षाकर्मियों ने श्रीनगर में लश्कर के दो आतंकियों को एनकाउंटर में ढेर किया था। ये लोग जून माह में इस साल श्रीनगर में हुई घटना में शामिल थे।

    विजय कुमार ने बताया इस साल श्रीनगर में तीन एनकाउंटर हुए हैं। हम सभी को पता है कि श्रीनगर में तीन घटनाए हुई हैं। एक घटना में पुलिस इंन्सपेक्टर की हत्या कर दी गई थी, जबकि दूसरी में एक मोबाइल की दुकान के मालिक पर हमला करके उसकी हत्या कर दी गई थी और फिर एक ग्रेनेड से हमला कर दिया था, जिसमे 3 आम लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया था। जो दो आतंकी आज मारे गए हैं वो इन तीनों ही घटना में शामिल थे। हम उनकी तलाश कर रहे थे। जब हमे रविवार को इस बात की जानकारी मिली तो सीआरपीएफ ने इलाको को घेरना शुरू किया। हमने इन आतंकियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया। इस साल अभी तक कुल 87 आतंकियों को अलग-अलग एनकाउंटर में ढेर किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+