नोटबंदी, GST और अर्थव्यवस्था को लेकर भाजपा नेता के निशाने पर मोदी-जेटली

नई दिल्ली। जिस नोटबंदी और GST के दम पर केंद्र की मोदी सरकार आगामी विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव की रणनीति बना रही है उसी पर भाजपा के ही एक नेता ने हमला बोल दिया है। लगातार गिर रही GDP और चरमरा रही अर्थव्यवस्था के कारण सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भाजपा नेता के अनुसार नोटबंदी ने आग में घी डालने का काम किया है।

नोटबंदी ने आग में तेल का काम किया

नोटबंदी ने आग में तेल का काम किया

भारतीय जनता पार्टी क वरिष्ठ नेता और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा । इतना ही नहीं यशवंत ने नोटबंदी के फैसले पर सरकार के फैसले की आलोचना की है। यशवंत ने कहा कि नोटबंदी ने गिरती जीडीपी में आग में तेल डालने का काम किया है।

जेटली सबको करीब से गरीबी दिखाएंगे!

जेटली सबको करीब से गरीबी दिखाएंगे!

एक अंग्रेजी में प्रकाशित लेख में सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि उन्होंने काफी करीब से गरीबी देखी है। ऐसा लग रहा है कि उनके वित्त मंत्री ऐसे काम कर रहे हैं कि वो सभी भारतीयों को करीब से गरीबी दिखाएं।

GST के कारण नौकरी और व्यवसाय पर काफी असर

GST के कारण नौकरी और व्यवसाय पर काफी असर

सिन्हा ने लिखा है कि आज ना तो नौकरी मिल रही है, ना विकास हो रहा है। निवेश घट रहा है और जीडीपी भी। GST को ठीक तरह से लागू नहीं किया गया जिसके चलते नौकरी और व्यवसाय पर काफी असर पड़ा। बता दें कि यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा केंद्र सरकार में मंत्री हैं।

लोकसभा चुनाव हार कर भी...

लोकसभा चुनाव हार कर भी...

सिन्हा ने जेटली पर कहा कि वो इस सरकार का सबसे बड़ा चेहरा हैं। कैबिनेट की सूची तय होने से पहले ही यह माना जा रहा था कि जेटली वित्त मंत्री बनेंगे। अपनी लोकसभा सीट हारने के बाद भी उन्हें मंत्री बनने से कोई रोक नहीं सका।

आज GDP होती 3.7 फीसदी!

आज GDP होती 3.7 फीसदी!

सिन्हा ने लिखा है कि वित्त मंत्रालय मैंने संभाला है। मुझे पता है कि यह 24 घंटे का काम है, जिसे जेटली जैसा सुपरमैन भी नहीं कर सकते। यह 24 घंटे है। सिन्हा ने कहा कि अभी GDP 5.7 फीसदी है। सरकार ने साल 2015 में GDP तय करने के तरीके को बदल दिया था। अगर पुराने नियमों की मानें तो GDP आज 3.7 फीसदी होती।

ये भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बोले, नोटबंदी की जरूरत नहीं थी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+