मुझे और मेरी पत्नी को डर लग रहा है- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि ये जीत आम आदमी पार्टी की नहीं बल्कि दिल्ली की 2 करोड़ जनता की जीत है।

arvind kejriwal

मुझे डर लग रहा है

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस प्रचंड बहुमत के बाद मुझे बहुत डर लग रहा है। उन्होंने कहा जिस तरह का दिल्ली की जनता ने हमें बहुमत दिया है उससे हमारी जिम्मेदारी बहुत बढ़ गयी है और मुझे थोड़ा डर भी लग रहा है। लेकिन मुझे विश्वास है कि दिल्ली की जनता के साथ मिलकर हम दिल्ली को नयी बुलंदियों पर ले जाएंगे।

हमारे पास कुछ भी नहीं था

अरविंद केजरीवाल ने जीत के बाद बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि हमारे पास कोई संसाधन नहीं था ना ही हमारे पैसे थे। उन्होंने कहा कि हमने सच्चाई की लड़ाई लड़ी और दिल्ली की जनता ने हमें पूरा सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपनी नौकरी छोड़ दी, दुकानें तक बंद कर दी। उन्होंने हमारे लिए सड़को पर काम किया।

मेरी पत्नी को डर लगता है

केजरीवाल ने कहा कि मेरी पत्नी को हमेशा डर लगा रहता है कि कहीं केंद्र सरकार मेरे खिलाफ कोई कार्यवाही ना कर दे। लेकिन मैंने मेरी पत्नी से कहा कि डरो नहीं मेरे खिलाफ कोई कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी के सहयोग के बिना मैं कुछ भी नहीं कर सकता था।

अहंकार किया तो भाजपा और कांग्रेस जैसा हाल होगा

केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह का बहुमत लोगों ने हमें दिया है उसपर हमें जरा सा भी अहंकार नहीं करना चाहए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा को अहंकार की वजह से आज ये दिन देखना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे अंदर अहंकार आया तो हमारा भी हाल भी कांग्रेस और भाजपा जैसा हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+