दुनिया की 8 सबसे खतरनाक 'ड्रग्स', लत लग गई तो फिर छुड़ाना मुश्किल
नशा के तौर पर लोग सामान्यत: शराब, बियर, गांजा या भांग का सेवन करते हैं। लेकिन आज कल बड़े बड़े शहरों में हाई प्रोफाइल लोग खतरनाक नशा के आदि हो गए हैं। खासकर के आज के जेनरेशन के युवा इस खतरनाक जाल में फंसकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। चलिए आज हम आपलोगों को 8 वैसे खतरनाक नशे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी लत लगने के बाद उसे छुड़ाना मुश्किल हो जाता है।
1. हेरोइन
हेरोइन को ड्रग्स की रानी भी कहा जाता है। हेरोइन एकदम सफेद पाउडर की तरह दिखती है। युवा इसका सेवन नाक या मुंह के द्वारा करते हैं। हेरोइन को सबसे खतरनाक ड्रग्स माना जाता है। यह डायरेक्ट दिमाग पर असर करती है। एक बार जिसे आदत लग गई या तो कुछ दिन में उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ जाएगी या मौत तक हो सकती है।

2.कोकीन
कोकीन भी ड्रग्स का ही हिस्सा है। यह भी सीधे दिमाग पर असर करता है। अगर ज्यादा मात्रा में कोई लेता है तो वह पागल भी हो सकता है। कोकीन लेने वाले लोगो की यादाश्त अक्सर कमजोर हो जाती है। इसका नशा छुड़ाना काफी मुश्किल काम है। आज कल के युवा इस नशा के लिए पूरा खजाना लुटा बैठते हैं।
3. स्पीड बॉल
Speedball को कोकीन और हेरोइन को मिलाकर बनाया जाता है। अगर कोई इंसान इसकी ओवरडोज ले ले, तो उसकी जान भी जा सकती है। इसे लेने के बाद इंसान खुद के ऊपर के कंट्रोल खो देता है।
4.एमडीएमए (MDMA)
यह ड्रग्स गोलियों रूप में आती है, जिसे Half Psychedelic माना जाता है। इसके अत्याधिक सेवन से सेरोटोनिन सिस्टम बिगड़ता है। बता दें कि सेरोटोनिन हॉर्मोन आपके मूड, नींद, भूख से लेकर याद्दाश्त से संबंधित कार्यों को कंट्रोल करने का काम करता है। अगर आप MDMA की गोली ज्यादा मात्रा में लेते हैं तो हताशा और बेचैनी बढ़ सकती है। आप चिड़चिड़े हो जाएंगे। इस गोली के सेवन से आपका रक्तचाप बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच सकता है।
5.एलएसडी
यह ड्रग्स बेहद खतरनाक होता है। हाल में दिल्ली एयरपोर्ट पर इसकी सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई थी। . एलएसडी ड्रग के 15,000 ब्लोट्स जब्त किए थे। इसे साइकेडेलिक (Psychedelic) ड्रग कहा जाता है। कुछ लोग इसका सेवन इंजेक्शन के ज़रिये करते हैं और कुछ मुंह के जरिये, जिसका नशा लगभग 12 घंटे तक रहता है। इसकी तस्करी डार्क वेब के जरिए भी युवा करते हैं।
6 केटामाइन
केटामाइन ड्रग्स विदेशों में सबसे अधिक सेवन किया जाता है। क्योंकि यह बहुत महंगी आती है। पार्टियों में इस्तेमाल किया जाता है, जो कि दुनिया के सबसे हानिकारक नशीले पदार्थों में आता है।
7.क्रिस्टल मेथक्रिस्टल
क्रिस्टल मेथक्रिस्टल ड्रग्स के सेवन से एक समय के लिए इंसान अत्याधिक एनर्जेटिक महसूस करता है, लेकिन धीरे धीरे यद दिमाग को खोखला कर देती है।
8.Xylazine
Xylazine नामक ड्रग सबसे खतरनाक ड्रग्स में से एक है। इसे Tranq ड्रग के नाम से जाना जाता है। अमेरिका के कई शहरों में इसने युवाओं की जिंदगी खत्म कर दी है। इस ड्रग को डॉक्टर जॉम्बी ड्रग कहकर संबोधित कर रहे हैं। यह ड्रग्स इतना खतरनाक है कि यदि आप इसका सेवन करते हैं तो कुछ दिन में आपकी चमड़ी सड़ जाएगी। इस ड्रग को Fentanyl नामक अफीम में मिलाकर और खतरनाक बनाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications