Tomato Price: टमाटर बेचकर कर्नाटक के किसान मालामाल, बन गए लाखपति, एक परिवार ने कमाए 38 लाख रुपये
Tomato Price: टमाटर की आग लगी कीमत लोगों को रुला रही है। इसकी कीमत इतनी अधिक हो गई है कि यह आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक महीने में टमाटर की कीमतें 326.13 प्रतिशत बढ़ी हैं।
2 हजार पेटी बेचकर कमाए 38 लाख
लेकिन इस बढ़ती कीमतों का लोगों को फायदा भी हुआ है। टमाटर उगाने से कर्नाटक के किसान की चांदी हो गई है। कोलार के एक परिवार तो टमाटर बेचकर लाखपति हो गए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलार के किसानों के एक परिवार ने मंगलवार को 2000 पेटी टमाटर बेचकर 38 लाख रुपये कमाए।

40 साल से कर रहे खेती
बता दें कि प्रभाकर गुप्ता और उनके भाई 40 वर्षों से अधिक समय से किसान हैं और जिले के बेथमंगला में लगभग 40 एकड़ जमीन के मालिक हैं। गुप्ता परिवार ने 15 किलोग्राम टमाटर के बॉक्स को 1900 रुपये में बेचे। इससे उन्हें 38 लाख रुपये मिले।
अन्य किसान ने 2200 रुपये बेची प्रति पेटी
प्रभाकर के चचेरे भाई सुरेश ने बताया कि वे अच्छी गुणवत्ता वाले टमाटर उगाते हैं। वहीं, किसान वेंकटरमण रेड्डी ने 15 किलोग्राम के प्रति बॉक्स टमाटर 2200 रुपये की दर से बेची है। उन्होंने एक एकड़ जमीन पर टमाटर उगाए थे और मंगलवार को कोलार के एपीएमसी बाजार में 54 बक्से लाए थे।
टमाटर की कीमतों पर जबरदस्त उछाल
जहां 36 बक्सों की कीमत उन्हें 2200 रुपये प्रति बक्सा मिली। टमाटर की उपज से उन्हें 3.3 लाख रुपये से अधिक की कमाई हुई है। एपीएमसी कोलार में केआरएस टमाटर मंडी के सुधाकर रेड्डी ने कहा कि आपूर्ति कम होने से कीमतों में उछाल आई हैं। मंगलवार को उनकी मंडी में टमाटर की 15 किलो की प्रति पेटी 2200 से 1900 रुपये तक नीलाम हुई।
यह भी पढ़ें- Tomato Price: कीमतों में लगी आग से चिंता गहराई, सरकार प्रमुख राज्यों के संपर्क में, NAFED-NCCF को मिला जिम्मा












Click it and Unblock the Notifications