टीवी चैनलों की भीड़ में ये है अकेला ऑनलाइन Exit Poll, देखें ये हैं नतीजे
नई दिल्ली। हिमाचल और गुजरात चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद तमाम टीवी चैनलों ने गुरुवार शाम में एग्जिट पोल निकाले। इस बीच टाइम्स ऑफ इंडिया ने ऑनलाइन एग्जिट पोल निकाला। ये इकलौता ऑनलाइन एग्जिट पोल है। टाइम्स ऑफ इंडिया के इस ऑनलाइन एग्जिट पोल में हिमाचल और गुजरात दोनों में भाजपा सरकार बना रही है।

एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में भाजपा की फिर से सरकार बनेगी। भाजपा को कुल 182 में से 108 सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद बताई जा रही है। वहीं कांग्रेस 74 सीटों के साथ एक बार फिर से विपक्ष में बैठती हुई दिख रही है।
हिमाचल विधानसभा की बात की जाए तो यहां कांग्रेस के हाथ से सत्ता फिसलती हुई दिख रही है। एग्जिट पोल में भाजपा 41 सीटें जीतकर हिमाचल में सरकार बनाती हुई दिख रही है। वहीं कांग्रेस को इस बार सिर्फ 25 सीटें मिलने की उम्मीद है।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने यह ऑनलाइन एग्जिट पोल सी वोटर के साथ मिलकर किया है। यह एग्जिट पोल गुजरात में 2 बजे तक हुए मतदान पर आधारित हैं।












Click it and Unblock the Notifications