Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल रिकार्डतोड़ वोटिंग, 3 राज्यों में हिंसा की घटनाएं, जानिए 96 सीटों का हाल

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण तहत 10 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 96 लोकसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो गया। इस बीच आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कुछ हिंसा और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर चुनाव की बहिष्कार की खबरे आईं। सबसे अधिक वोटिंग प्रतिशत पश्चिम बंगाल की सीटों पर रहा, जबकि सबसे कम जम्मू-कश्मीर में वोटिंग दर्ज की गई।

लोकसभा चुनाव के तहत 10 राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के 96 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ। इस चरण में कुल 1717 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जबकि मतदाताओं की बात करें तो इस चरण के तहत जिन 96 सीटों पर मतदान हुए उनमें 85 वर्ष से अधिक उम्र के 12.49 लाख से अधिक वोटर पंजीकृत हैं।

Lok Sabha Election 2024 updates

आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाओं और उत्तर प्रदेश के कुछ गांवों में चुनावों के बहिष्कार की खबरों के बीच लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीट पर सोमवार को रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे खत्म हो गया। शाम 5 बजे तक जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 36.88 प्रतिशत, जबकि पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 76.02 फीसदी मतदान हुआ।

कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान

आंध्र प्रदेश- 68.20 %
बिहार- 55.92 %
जम्मू और कश्मीर- 36.88%
झारखंड- 64.30%
मध्य प्रदेश- 69.16%
महाराष्ट्र- 52.93%
ओडिशा- 64.23%
तेलंगाना- 61.59%
उत्तर प्रदेश- 58.02%
पश्चिम बंगाल- 76.02%

बंगाल के आसनलोस और बीरभूम में हिंसा
पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट के रानीगंज थाना के एगरा इलाके में मतदान से पहले देर रात को भाजपा कर्मियों पर हमले का आरोप टीएमसी कर्मियों पर लगा है। आरोप है कि रात के अंधेरे में टीएमसी कर्मियों ने भाजपा कर्मियों के साथ मारपीट की जिसमे कई भाजपा कर्मी घायल हुए। बाद में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद भाजपा की ओर से रानीगंज थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं बीरभूम ज़िले में भी हिंसा की खबर आई। बीरभूम ज़िले के सिवरी इलाक़ में चुनाव के लिए भाजपा द्वारा बने गए एक अस्थाई कैम्प में तोड़फोड़ करने के आरोप टीएमसी पर लगे।

आंध्र में भी हिंसा
पुलिस के मुताबिक, युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के नेता और तेनाली से वि‍धायक ए. शिव कुमार ने एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं से बहस होने के बाद एक मतदाता के साथ कथित रूप से हाथापाई की। वहीं, मायडुरुकु विधानसभा क्षेत्र के नक्कालादिन्ने गांव में तेदेपा के एक कार्यकर्ता पर हमला हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वाईएसआरसीपी ने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ता सुरेश रेड्डी को चित्तूर के गुडीपाला मंडल के मंडी कृष्णापुरम गांव में चाकू मारा गया। पार्टी ने आरोप लगाया गया कि तेदेपा समर्थकों ने दारसी निर्वाचन क्षेत्र के अरावलीपाडु में पार्टी सदस्य बी अंजी रेड्डी पर हमला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+