आज AMU दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

अलीगढ़: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अलीगढ़ में मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। दीक्षांत समारोह एथलेटिक्स मैदान में होने वाला है। 65वां दीक्षांत समारोह सुबह 11:30 बजे से 12:30 बजे तक चलेगा। इस समारोह में राष्ट्रपति 5381 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां देंगे।

today president Ram Nath Kovind visit to Aligarh Muslim University

तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 2891 स्नातक, 2094 स्नाकोत्तर, 25 एमफिल और 371 पीएचडी के छात्र-छात्राओं का डिग्रियां देंगे। राष्ट्रपति के आने से पहले ही यूनिवर्सिटी में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

समारोह में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं का मोबाइल और कैमरा ले जाना प्रतिबंधित है। सुरक्षा कारणों की वजह से कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर रोक लगाई गई है।

यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह पोती की शादी समारोह में शामिल होंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था में 19 आईपीएएस अधिकारी, 10 कंपनी पीएसी, 10 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, 32 एडिशनल एसपी, 100 क्षेत्राधिकारी, 150 इंस्पेक्टर के साथ करीब 2000 कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है।

राष्ट्रपति की सुरक्षा कितनी मजबूत है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि 125 सीसीटीवी कैमरे, छह ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। कानून और शांति व्यवस्था के लिए धारा 144 लागू की गई है।

कुछ दिन अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन ने राष्ट्रपति का आने का विरोध किया था। स्टूडेंट यूनियन उपाध्यक्ष सजाद सुभान ने कहा था कि या तो राष्ट्रपति महोदय 2010 में अपने दिए गए एक बयान के लिए माफी मांगें।

यह भी पढ़ें- 'आप' के 20 अयोग्य विधायकों की विधानसभा सचिवालय ने रोकी सैलरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+