World Sustainable Development Summit 2021 आज, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Today PM Narendra Modi to inaugurate World Sustainable Development Summit 2021 : नई दिल्ली। पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से विश्‍व सतत विकास शिखर सम्‍मेलन-2021 का उद्घाटन करेंगे। PMO की ओर से ये जानकारी दी गई है। उनके बयान के मुताबिक बुधवार को विश्‍व सतत विकास शिखर सम्‍मेलन-2021 का उद्घाटन प्रधाननंत्री के हाथों होगा, इस बार इस सम्मेलन का विषय 'सबके लिए सुरक्षित और संरक्षित पर्यावरण और हमारा साझा भविष्‍य' है।

विश्‍व सतत विकास शिखर सम्‍मेलन 2021 का उद्घाटन करेंगे PM

जानिए खास बातें

  • विश्‍व सतत विकास शिखर सम्‍मेलन का उद्घाटन शाम 6.30 पर होगा।
  • इस बड़े कार्यक्रम में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी शामिल होंगे।
  • इसके अलावा इस सम्मेलन में गुयाना के राष्ट्रपति मो. इरफान अली, पापुआ न्‍यू गिनी के PM जेम्‍स मारापे, मालदीव की पीपुल्‍स मजलिस के अध्‍यक्ष मोहम्‍मद नशीद, संयुक्‍त राष्‍ट्र की उपमहासचिव अमीना जे मोहम्‍मद भी शामिल हो सकते हैं।
  • इस सम्मेलन में ऊर्जा और उद्योग संक्रमण, अर्थव्यवस्था, स्वच्छ महासागर और वायु प्रदूषण जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी।

इन बातों का आप भी रखें ख्याल

  • आपको बता दें कि पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग जैसी जटिल समस्या से जूझ रही है, ऐसे में हम और आप कुछ बातों का ख्याल रखकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान कर सकते है, बस हमें छोटी-छोटी निम्न बातों को ख्याल रखना होगा।
  • पीने या काम करने के लिए पानी का उतना ही इस्तेमाल करें जितने की वास्तव में जरूरत है और उसे फेंकना न पड़े।
  • अपने फ्रिज का दरवाजा देर तक खुला न रखें।
  • ईंधन बचाने के लिए अपने वाहन के टायरों में हवा का दवाब उचित मात्रा में रखें।
  • घर से कपडे़ का बैग लेकर चलें और खरीदारी के समय ज्यादा प्लास्टिक बैग्स के इस्तेमाल से बचें।
  • गर्मियों मे हर वक्त एयरकंडीशनर चलाने की बजाय हल्के कपड़े पहनें और पंखे का इस्तेमाल करें।
  • ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल को कम करें।
  • कार पूल का इस्तेमाल करें, पैदल चलें या बाइक से।
  • इलेक्ट्रिक से चलने वाली कार से कम कार्बन डाइआक्साइड उत्सर्जित होती है, और साइकिल से बिल्कुल नहीं। लोगों को जागरुक करें।
  • पूरे घर में साधारण बल्बों की जगह सीएफएल का इस्तेमाल करें। इससे आप तीन से पांच गुना तक बिजली बचा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+