आज देश के नाम पीएम मोदी का संदेश, चिराग पासवान ने LJP प्रत्याशियों से की खास अपील

आज देश के नाम पीएम मोदी का संदेश, चिराग पासवान ने LJP प्रत्याशियों से की खास अपील

नई दिल्‍ली। देश के प्रधामंत्री नरेन्‍द्र मोदी मंगवार को शाम 6 बजे एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में हिस्‍सा ले रही बिहार की लोकजनशक्ति पार्टी एलजेपी के प्रमुख चिराग पास ने एलजेपी प्रत्‍याशियों से प्रधानमंत्री के आज शाम को दिए जाने वाले भाषण को लेकर विशेष अपील की है।

chiraj
चिराग पासवान ने अपने ट्वीटर पर पोस्‍ट साक्षा करते हुए एलजेपी प्रत्‍याशियों से कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज महत्‍वपूर्ण जानकारी सभी देशवासियों से साझा करेंगे। देशवासियों से अपील है की राष्ट्रहित में किए जा रहे इस सम्बोधन को सुने। इसके साथ ही उन्‍होंने लिखा बिहार में LJP4India के सभी प्रत्याशी से अपील है की क्षेत्र की जनता के साथ सम्बोधन सुने। कोरोना के कारण दूरी का भी ध्यान दें।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से पहले चिराग पासवा की पार्टी एलजेपी एनडीए से अलग हो गई थी। लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) मुख्यमंत्री नीतीश के खिलाफ लागातार बयान दे रहे हैं लेकिन चिराग पासवान बीजेपी को लेकर नरम रुख अपनाए हुए हैं। भाजपा बार-बार इस बारे में बयान दे रही है कि एलजेपी एनडीए गठबंधन में शामिल नहीं है वो अकेले चुनाव लड़ रही है वहीं चिराग पासवान लगातार पीएम मोदी को लेकर बयान दे रहे हैं। दो दिन पहले चिराग पासवान ने ये कहा था कि मुझे पीएम मोदी को फोटो की जरुरत नहीं हैं पीएम मेरे सीने में बसते हैं।

वहीं मंगलवार को बीजेपी नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि मैं बीजेपी नेताओं की आलोचनाओं का स्वागत करता हूं। यहां तक कि प्रधानमंत्री मोदी भी मेरी आलोचना करते हैं तो ठीक हैचिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा "मैं नहीं चाहता की मेरी वजह से प्रधानमंत्री जी किसी धर्मसंकट में पड़े। वे अपना गठबंधनधर्म निभाए।आदरणीय मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को संतुष्ट करने के लिए मेरे ख़िलाफ़ भी कुछ कहना पड़े तो निस्संकोच कहे।"

चिराग ने बिहार के मुख्‍यमंत्री पर निशाना साधते हुए दूसरा ट्वीटी किया और लिखा- "नीतीश कुमार जी को भाजपा के साथियों का धन्यवाद करना चाहिए की वे मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ इतना आक्रोश होने के बावजूद गठबंधनधर्म निभा रहे है और हर दिन नीतीश कुमार जी को प्रमाणपत्र देते है की वे चिराग के साथ नहीं है। बिहार फ़र्स्ट की सोच से JDU के नेताओं की गले की फाँस बन चुका है। प्रधानमंत्रीजी के विकास के मंत्र के साथ मैं और बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट प्रतिबद्ध है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+