Today in Politics: पीएम मोदी आज करेंगे GPAI का उद्घाटन, राजस्थान को मिल सकता है आज नया मुख्यमंत्री
Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वार्षिक ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जीपीएआई) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह समिट दिल्ली में शाम 5 बजे भारत मंडपम में आयोजित की जा रही है।
इस समिट में 29 देशों के सदस्य हिस्सा ले रहे हैं। इस समिट का उद्देश्य एआई को लेकर थ्योरी और प्रैक्टिस के बीच समन्वय को बेहतर करना है। 2024 में भारत जीपीएआई समिट का अध्यक्ष है। भारत इस समिट की मेजबानी 12 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच करेगा।

हेमंत सोरेन ईडी के सामने होंगे पेश
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए बुलाया है। हेमंत सोरेन को ईडी ने छठी बार समन जारी किया है और उन्हें पूछताछ के लिए बुलायाहै। इससे पहले 4 अक्टूबर को भी हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया था। जमीन घोटाले के मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को समन किया है।
राजस्थान में भाजपा के विधायक दल की बैठक
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है, लेकिन इसके बाद भी प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं हो सका है। भाजपा विधायक दल की आज बैठक होने जा रही है।
इस बैठक से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को एक दर्जन से अधिक विधायकों से मुलाकात की थी। आज राजनाथ सिंह भी राजस्थान पहुंच सकते हैं, उन्हें यहां का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications