Today in Politics: आज राजस्थान जाएंगे PM मोदी, तेलंगाना के लिए BJP का घोषणापत्र जारी करेंगे शाह
Today in Politics News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 18 नवंबर 2023 को चुनावी राज्य राजस्थान जाएंगे। पीएम मोदी यहां नागौर और भरतपुर में जनसभा करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज चुनावी राज्य तेलंगाना के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र जारी करेंगे। अमित शाह आज हैदराबाद में रहेंगे।
राजस्थान में कांग्रेस भी आज मोर्चाबंदी कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अलवर और भरतपुर में चुनावी बैठकें करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राजस्थान में चुनावी दौरे पर रहेंगे। जेपी नड्डा बिलाड़ा, ओसियां और जैसलेमेर में जनसभा करेंगे।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के होशियारपुर जाएंगे। सीएम केजरीवाल होशियारपुर में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की आधरशिला रखेंगे।
पीएम मोदी का राजस्थान में आज चुनावी दौरा
पीएम नरेंद्र मोदी आज राजस्थान में चुनावी दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी भाजपा की विजय संकल्प सभा के लिए सुबह 11: 45 बजे भरतपुर के म.एस. जे कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का दूसरा कार्यक्रम नागौर खरनाल में है। यहां वो दोपहर 3:15 बजे वीर तेजाजी मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। पीएम मोदी का तीसरा कार्यक्रम नागौर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट स्टेडियम में है, पीएम मोदी यहां शाम 4:15 बजे विजय संकल्प सभा में शामिल होंगे।
अमित शाह तेलंगाना में घोषणा पत्र जारी करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने तेलंगाना दौरे के दौरान आज आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे। अमित शाह हैदराबाद के एक कार्यक्रम में घोषणापत्र जारी करेंगे। । घोषणापत्र जारी करने के बाद अमित शाह गडवाल जाएंगे और दोपहर 12: 45 से 1.20 बजे के बीच एक बैठक को संबोधित करेंगे। उसके बाद अमित शाह दोपहर 02:30 बजे नलगोंडा में जनसभा करेंगे। इसके बाद अमित शाह शाम 04:00 बजे वारंगल में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
जेपी नड्डा भी आज जाएंगे राजस्थान
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे। जेपी नड्डा पहला कार्यक्रम जोधपुर के जैन मैरिज गार्डन, बिलाड़ा में सुबह 11:10 बजे है। यहां वो जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। जेपी नड्डा का दूसरा कार्यक्रम जोधपुर के ओसियां में दोपहर 12:40 बजे है। वहीं तीसरा जनसभा जैसलमेर में दोपहर 03:05 बजे से है।












Click it and Unblock the Notifications