Today in Politics: मध्य प्रदेश के इंदौर में पीएम मोदी करेंगे रोड शो

Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के इदौर में रोड शो करने जा रहे हैं। प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोर्चा संभाल रखा है।

आज पीएम मोदी का रोड शो गणपति चौराहे से शुरू होकर राजबाड़ा चौराहे पर खत्म होगा। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इंदौरी के शहरी क्षेत्र की 5 में से 4 सीटों पर रजीत दर्ज की थी।

pm

जेपी नड्डा का रोड शो

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज मध्य प्रदेश में चुनावी सभा करेंगे। वह रतलाम, रासेन और नरसिंहपुर में चुनाव प्रचार करेंगे। जेपी नड्डा इस दौरान ती जनसभाओं को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.35 बजे वह रतलाम के आलोट विधानसभा, 2.35 बजे रायसेन की भोजपुर विधानसभा के बाड़ी और दोपहर 3.45 बजे नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा विधानसभा की चीचली में रैली को संबोधित करेंगे।

अमित शाह करेंगे रैली को संबोधित

गृहमंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के मऊगंज और जबलपुर जिले में जनसभा करेंगे। वह देवतालाब विधानसभा के स्टेडियम में जनसभा करेंगे। शाम 4.40 बजे जबलपुर पश्चिम विधानसभा के दादा बाड़ा मैदान मेडिकल मे चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह जबलपुर में रोड शो भी करेंगे।

कांग्रेस की 7 गारंटी यात्रा

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने 7 गारंटी लागू करने की घोषणा की है। इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी 7 गारंटी योजना यात्रा निकल रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद इस यात्रा की शुरुआत आज सुबह 10 बजेकोटा संभाग से करेंगे।

इस यात्रा में शामिल होने के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई बड़े नेता मध्य प्रदेश पहुंच रहे हैं। यह यात्रा जयपुर, जोधपरु, उदयपुर, बीकानेर, भरतपुर,र कोटा और अजमेर संभाग में निकाली जाएगी।

राहुल-प्रियंका की जनसभाएं

मल्लिकार्जुन खड़े आज दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह दोपहर 12.30 बजे पहली रैली और 1.30 बजे दूसरे रैली को संबोधित करेंगे। वहीं राहुल गांधी मध्य प्रदेश में दो जनसभाओं को विदशिा और टीकमगढ़ में संबोधित करेंगे। प्रियंका गांधी शाम 5 बजे छत्तीसगढ़ के रायपुर में रोड शो करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+