Today in Politics: मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन के लिए PM मोदी करेंगे बैठक, CM नीतीश आज आएंगे दिल्ली

Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली एक समिति आज बुधवार 7 फरवरी को मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों का चयन करने के लिए पहली बार बैठक करेगी। नए चुनाव आयुक्त के चयन के लिए पीएम मोदी की ये बैठक खास है।

14 फरवरी को चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के पद छोड़ने के बाद इस पद के लिए एक उम्मीदवार का चयन करने के लिए ये बैठक की जाएगी। अनूप चंद्र पांडे के अलावा, भारत के चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अरुण गोयल शामिल हैं।

Today in Politics

सीएम नीतीश कुमार आज आएंगे दिल्ली

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली आएंगे। सीएम नीतीश कुमार आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद ये पहली बार होगा, जब सीएम नीतीश कुमार पीएम मोदी से मिलेंगे। इस मुलाकात के दौरान लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बातचीत हो सकती है।

बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद भारत आए, शेख हसीना लेंगी आज शपथ

बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर आज दिल्ली पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय ने ये जानकारी दी है। दूसरी ओर बांग्लादेश के आम चुनावों में सत्तारूढ़ अवामी लीग (एएल) की जीत के बाद निवर्तमान प्रधानमंत्री शेख हसीना आज चौथे लगातार कार्यकाल के लिए शपथ लेंगी।

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश पर आखिरकार होश में आया बाइडेन प्रशासन, PM शेख हसीना को चिट्ठी लिखकर किया भूल सुधार!
संजय सिंह की जमानत याचिका पर आज दिल्ली HC का आएगा फैसला

दिल्ली शराब घोटाला केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह की जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट फैसला सुनाएगा। इस मामले में संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 4 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया था। न्यायमूर्ति स्वर्णकांत शर्मा की पीठ ने इस मामले पर 31 जनवरी को अपना फैसला सुरक्षित रखा था।

इन खबरों पर भी आज रहेगी नजर?

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बनाम प्रवर्तन निदेशालय (ED) मामले में दिल्ली की अदालत में आज सुनवाई होनी है।
  • कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल होंगे। कांग्रेस के निमंत्रण को अखिलेश यादव ने स्वीकार कर लिया है।
  • बृजभूषण शरण सिंह बनाम महिला पहलवानों के मामले पर राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+