Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Today in Politics: PM मोदी संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण का देंगे जवाब, चंपई सोरेन सरकार का होगा फ्लोर टेस्ट

Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 5 फरवरी को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब देंगे। भाजपा ने अपने लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। भाजपा ने सदन में सभी सांसदों को मौजूद रहने को कहा है।

फिलहाल संसद में बजट सत्र जारी है। जिसकी शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई थी। पीएम मोदी आज इसी अभिभाषण के लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद प्रस्ताव देंगे। पीएम मोदी आज धन्यवाद प्रस्ताव पर क्या बोलेंगे, इसपर सभी की नजर रहेगी।

Today in Politics

लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी संसद सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के जवाब के दौरान पीएम मोदी का भाषण अहम हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक अपने भाषण में पीएम मोदी सरकार की उपलब्धियों को सूचीबद्ध करने, चुनावों के लिए एजेंडा निर्धारित करने और विपक्ष पर हमला कर सकते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को सत्र की शुरुआत में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना संबोधन दिया था और इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा दोनों में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी।

भाजपा सूत्रों ने कहा कि चर्चा के दौरान कई सांसद अनुपस्थित थे और इसलिए उन्हें सोमवार को पूरे दिन संसद में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

चंपई सोरेन सरकार का फ्लोर टेस्ट आज

झारखंड में चंपई सोरेन सरकार का आज फ्लोर टेस्ट है। इस फ्लोर टेस्ट में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी हिस्सा लेंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज सुबह 11 बजे फ्लोर टेस्ट के जरिए विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे।

चंपई सोरेन का दावा है कि उनके पास बहुमत है। लेकिन भाजपा का दावा है कि झारखंड में भी अभी खेल होना बाकी है।

पिछले हफ्ते प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन को सीएम बनाना तय किया गया था।

झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन, जिसने खरीद-फरोख्त को रोकने के लिए अपने विधायकों को हैदराबाद के एक रिसॉर्ट में कैद कर रखा था, रविवार शाम को अपने नेताओं को वापस रांची ले आया। भाजपा ने दावा किया कि गठबंधन का कदम आत्मविश्वास की कमी दर्शाता है।

कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां

लोकसभा चुनाव-2024 को को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। आज जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की पहली बैठक होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+