Today in Politics: केजरीवाल को कोई राहत नहीं, BJP जारी कर सकती है उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

Today in Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी की गिरफ्तारी को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी और तत्काल सुनवाई की मांग की थी। लेकिन हाईकोर्ट ने केजरीवाल की तत्काल सुनवाई वाली याचिका को खारिज कर दिया है।

फिलहाल कोर्ट से केजरीवाल को कोई राहत की उम्मीद नहीं है।रिपोर्ट के मुताबिक 27 मार्च से पहले सुनवाई की संभावना नहीं है, क्योंकि अदालत होली के त्योहार को लेकर बंद है।

Today in Politics

लोकसभा चुनाव-2024: भाजपा जारी कर सकती है उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए शनिवार (23 मार्च) को अपनी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की।

जिसके बाद कहा जा रहा है कि भाजापा उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट आज (रविवार 24 मार्च) जारी कर सकती है। आज घोषित होने वाली सूची में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के उम्मीदवार शामिल होंगे।

यह फैसला शनिवार को तीन घंटे की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान किया गया, जिसमें प्रमुख भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया था।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रिजेश पाठक, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा समेत कई लोग शामिल हुए थे।

AAP के नेता चुनाव आयुक्त से कर सकते हैं मुलाकात

आम आदमी पार्टी (AAP) का आरोप है कि सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में आप के कार्यालय के सभी मार्गों को अवरुद्ध कर दिया गया है।

आप के नेताओं ने इस बात की शिकायत 23 मार्च को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को पत्र लिखकर की है और उनसे मिलने की मांग की है। हो सकता है कि आप के नेताओं से आज चुनाव आयुक्त राजीव कुमार मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+