Today In Politics: लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में BJP की अहम बैठक, PM मोदी सहकारी क्षेत्र को देंगे सौगात

Today In Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार 24 फरवरी 2024 को सुबह 10:30 बजे भारत मंडपम, नई दिल्ली में सहकारी क्षेत्र के लिए कई प्रमुख पहलों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। देश के सहकारी क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने की दिशा में ये एक बड़ा कदम है।

पीएम मोदी 'सहकारी क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना' की पायलट परियोजना का उद्घाटन करेंगे, जिसे 11 राज्यों की 11 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पीएसीएस) में संचालित किया जा रहा है।

Today In Politics

पीएमओ के द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि, इस पहल के तहत पीएम मोदी गोदामों और कृषि से जुड़ी अन्य बुनियादी सुविधाओं के निर्माण के लिए देश भर में 500 पीएसीएस की आधारशिला भी रखेंगे।

पीएम मोदी देश भर में 18,000 पीएसीएस में कम्प्यूटरीकरण के लिए परियोजना का उद्घाटन करेंगे, जो सरकार के "सहकार से समृद्धि" विजन के तहत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सहकारी क्षेत्र को फिर से नई ऊर्जा प्रदान करना और छोटे और सीमांत किसानों को सशक्त बनाना है। इस परियोजना को 2,500 करोड़ रुपये से ज्यादा फंड को मंजूर किया गया है।

लोकसभा चुनाव 2024: दिल्ली में BJP की आज अहम बैठक, जेपी नड्डा करेंगे अध्यक्षता

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अहम बैठक होगी। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा करेंगे। ये बैठक दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में होगी। इस बैठक में सभी राज्यों के चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बुलाया गया है।

बीजेपी के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, ''बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी बैठक करेंगे। ये बैठक बीजेपी मुख्यालय में होगी। इसमें सभी राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी शामिल होंगे। '

पार्टी सूत्रों ने बताया, ''बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर होगी। अमित शाह के भी बैठक में शामिल होने की संभावना है। सभी राज्य चुनाव प्रभारियों को चल रहे सरकारी अभियानों और योजनाओं पर एक रिपोर्ट लाने के लिए कहा गया है।"

कांग्रेस और AAP करेगी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस

लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर आज कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक पांच राज्यों में आगामी चुनाव को लेकर गठबंधन का हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+