Today in Politics: PM मोदी लाल किले में पराक्रम दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, जेपी नड्डा जाएंगे गुजरात

Today in Politics 23 Jan 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार 23 जनवरी को लाल किले में पराक्रम दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज की विरासत की याद में होगा।

ये कार्यक्रम शाम 6:30 बजे लाल किले में आयोजित की जाएगी। ताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को 2021 से पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है।

Today in Politics

इस साल लाल किले में आयोजित होने वाला कार्यक्रम ऐतिहासिक प्रतिबिंबों और जीवंत सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों को एक साथ दिखाएगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज की प्रगाढ़ विरासत पर सारी प्रदर्शनी आधारित रहेगी। ये उत्सव 31 जनवरी तक मनाए जाएंगे।

इसके अलावा पीएम मोदी गणतंत्र दिवस की झांकी और सांस्कृतिक प्रदर्शनियों के साथ देश की समृद्ध विविधता दिखाने वाले भारत पर्व का भी उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी भारत पर्व का भी शुभारंभ करेंगे, जो 23 से 31 जनवरी तक चलेगा। यह गणतंत्र दिवस झांकी और सांस्कृतिक प्रदर्शनों के साथ देश की समृद्ध विविधता को दिखाएगा। भारत पर्व में 26 मंत्रालयों और विभागों की कोशिश शामिल है। ये कार्यक्रम लाल किले के सामने राम लीला मैदान और माधव दास पार्क में होगा।

जेपी नड्डा जाएंगे गुजरात

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए आज गुजरात दौरे पर रहेंगे। सबस पहले नड्डा का स्वागत कार्यक्रम सुबह 11:05 बजे होगा।

नड्डा का इसके बाद अहमदाबाद में सुबह 11:45 बजे एक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। फिर शाम 04:15 बजे नड्डा मेडिकल एसोसिएशन एवं भाजपा डॉक्टर सेल संयुक्त कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 10वां दिन

14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई भारत जोड़ोों न्याय यात्रा का आज 10वां दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में ये यात्रा फिलहाल असम के नगांव जिल में है। असम से गुजर रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बीते दो दिनों से राजनीतिक टकराव से घिरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+