Today in Politics: PM मोदी आज चीन सीमा से लगे अरुणाचल में सेला सुरंग का करेंगे उद्घाटन, जानें पूरा शेड्यूल
Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च से लेकर 10 मार्च तक असम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। आज 9 मार्च को पीएम मोदी सुबह 10 बजे अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर जाएंगे और वहां 'विकसित भारत विकसित पूर्वोत्तर' कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पीएम मोदी अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा से लगे तवांग जिले में सेला सुरंग का उद्घाटन करेंगे। सेला सुरंग को बनाने में 825 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसके अलावा 10,000 करोड़ रुपये की कई विकास योजना का शुभारंभ करेंगे।

पीएम मोदी इस कार्यक्रम के दौरान मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में लगभग 55,600 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
पीएम मोदी अरुणाचल प्रदेश में 41,000 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
Sela Tunnel: जानें सेला सुरंग की खासियत?
लगभग 825 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सेला सुरंग परियोजना इंजीनियरिंग का अनूठा उदाहरण है। यह अरुणाचल प्रदेश में बालीपारा-चारिदुआर-तवांग रोड पर सेला दर्रे के पार तवांग तक सभी मौसम में कनेक्टिविटी देगा।
इसका निर्माण नई ऑस्ट्रियाई टनलिंग पद्धति का उपयोग करके किया गया है और इसमें उच्चतम मानकों की सुरक्षा विशेषताएं शामिल हैं। यह परियोजना न केवल क्षेत्र में तेज और अधिक कुशल परिवहन मार्ग प्रदान करेगी। इसका देश के लिए रणनीतिक महत्व भी है। प्रधानमंत्री ने सेला सुरंग की आधारशिला फरवरी 2019 में रखी थी।
आज दिन भर इन खबरों पर भी रहेगी नजर?
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर सीट बंटवारे को लेकर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की आज बैठक हो सकती है। इस बैठक में उद्धव ठाकरे और संजय राउत भी शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने का ऐलान कर सकते हैं। इससे पहले महिला दिवस पर पीएम मोदी ने 100 रुपये एलपीजी गैस सिलेंडर 100 रुपये सस्ता किया थे।
पाकिस्तान संसद ने आज राष्ट्रपति चुनने के लिए संयुक्त सत्र बुलाया है।












Click it and Unblock the Notifications