AAP की PAC की बैठक आज, इन तीन का राज्यसभा जाना लगभग तय

नई दिल्लीः आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पीएसी की बैठक होने वाली है। इस बैठक में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगेगी। बता दें, आम आदमी पार्टी ने आधिकारिक तौर पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है। आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक सुशील गुप्ता, एनडी गुप्ता और आप नेता संजय सिंह के नाम तय हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि आम आमदी पार्टी संजय सिंह के नाम पर पूरी तरह से सहमत है।

AAP's Rajya Sabha Nominees final decision pac held today

बाकी दो सदस्यों के नाम का फैसला पीएस में होगा। अगर कोई बड़ा बड़ा उल्टफेर नहीं होता है तो ये तीनों ही राज्यसभा जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि आम आदमी पार्टी की पीएसी की बैठक आज दोपहर में होगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को ही अंडमान से दिल्ली आए हैं। कहा जा रहा है कि पीएसी की बैठक से पहले आम आदमी पार्टी ने 18 लोगों से संपर्क किया था। ये सभी लोग किसी न किसी क्षेत्र में विशेषज्ञ रहे हैं। इन लोगों ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्यता का प्रस्ताव स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

आम आदमी पार्टी में राज्यसभा सीट के लिए घमासान मचा है। कुमार विश्वास पहले ही राज्यसभा सीट को लेकर अपना दावा ठोक चुके हैं। आम आदमी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि सुशील गुप्ता को लेकर आप के कुछ विधायक नाराज हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि पीएसी बैठक से इस मसले पर केजरीवाल आप विधायकों से मुलाकात कर सकते हैं।

गौरतलब है कि पार्टी में राज्यसभा की उम्मीदवारी की मांग को लेकर कुमार विश्वास के समर्थक आप के मुख्यालय में डेरा जमाए हुए हैं। इतना ही नहीं इस मसले को लेकर कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल के बीच इशारों-इशारों में जुबानी जंग भी चल रही है।कुमार विश्वार से ट्वीट कर कहा था कि 'अभिमन्यु के वध में भी उसकी विजय है।' विश्वास के इस बयान पर केजरीवाल ने भी इशारों में पलटवार किया।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार का किसानों को तोहफा, बतौर सब्सिडी मिलेंगे 3 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+