जब पति ने गाना गाकर मनाया नाराज पत्नी को
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ा कि थाने जा पहुंचा। लेकिन वहां पहुंच कर एक बेहद खूबसूरत वाक्या देखने को मिला। पति-पत्नी अलगाव के लिए परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचे तो जरूर थे, लेकिन पति ने वहां अपनी नाराज पत्नी को मनाने के लिए गाना गा दिया। गाने के बोल कुछ ऐसे थे कि, ' दहीज पे मेरे दिल की जो रखे हैं तूने कदम, तेरे नाम पे मेरी जिंदगी लिख दी मेरे हमदम।' इस गाने को गाकर पति को पत्नी के दिल में जगह बनाने में जरा भी समय नहीं लगा। अपनी पत्नी के दिल में जगह बनाने में पति ने इतनी संजीदगी से गाना गाया कि गाने के पीछे के भाव पति के चेहरे से साफ झलक रहे थे। पत्नी ने भी पति की भावनाओं को समझा और फिर उसे मनाकर अपने साथ घर ले गया। यह खूबसूरत नजारा देख कर आसपास मौजूद लोग खुद को ताली बजाने से नहीं रोक सके। आप भी देखें यह प्यारा सा वीडियो..












Click it and Unblock the Notifications