इंडियन आर्मी से बदला लेने के लिए पाक हैकर्स ने हैक कर डाली 22 साइट्स

बेंगलूरु। सीमा के उस पार से पाकिस्‍तान की ओर से होने वाली घुसपैठ को रोकने में सफल रहने वाली भारतीय सेना अब पाक हैकर्स की आंखों में चुभने लगी है। आतंकवादियों की जब सभी कोशिशें सेना और सुरक्षा बलों ने फेल कर दी तो अब पाक के हैकर्स साइबर वॉर पर उतर आए हैं।

22 indian websites hacked by Pakistan hackers

पाक के हैकर्स ने 22 सरकार वेबसाइट्स को हैक कर डाला है। हैकर्स की मानें तो जिस तरह से इंडियन आर्मी कश्‍मीर के लोगों पर अत्‍याचार कर रही है, वह उसे कतई बर्दाश्‍त नहीं कर सकते हैं।

पाक हैकर्स ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा की 22 सरकारी वेबसाइट्स को हैक कर डाला है। इन राज्‍यों में वेबसाइट्स के हैक होने के बाद से ही कोई भी इन्‍हें एक्‍सेस नहीं कर पा रहा है। इन सारी वेबसाइट्स को एनआईसी यानी नेशनल इनफॉर्मेशन सेंटर की ओर से ऑपरेट किया जाता है।

साइट्स हैक हो चुकी हैं इसका पता उस समय चला जब तेलंगना के सरकारी कर्मचारियों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई कि वे अपने विभाग की वेबसाइट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। तेलांगना के तकनीकी संस्थान टीआईटीए ने जब इस मामले की जांच की तो यह बात सामने आई कि सारी वेबसाइट्स एक ही जगह से हैक की गईं हैं।

शुक्रवार से ही कोई भी इन वेबसाइट्स को इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है। हैक की गई सारी वेबसाइट्स सरकारी विभागों की हैं। आंध्र और तेलांगना के सीआईडी से जब इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि ऐसी कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है।

पाक हैकर्स ने वेबसाइट्स को हैक करने के बाद एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे इंडियन आर्मी के जवान नागरिकों को पीट रहे हैं।

हैकरों ने कहा कि हम न तो भारत पर साइबर हमला कर रहे हैंऔर न ही कश्मीर की मांग कर रहे हैं बल्कि हम बस शांति चाहते हैं। हैकर्स ने अपने संदेश के अंत में पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा है।

पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी हैकरों के भारतीय साइट्स हैक करने की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। साइबर क्राइम के इन मामलों को बिना स्थानीय पुलिस की मदद के पकड़ पाना भी मुश्किल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+