कोरोना वायरस को रोकने के लिए ममता बनर्जी की पीएम मोदी से एक अपील

नई दिल्ली- शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य को कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए प्रदेश में आने वाली सारी इंटरनेशल फ्लाइट को रोकने की मांग की। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने शुक्रवार को जो मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना संकट पर विडियो कांफ्रेंसिंग की है, उसी दौरान ममता ने उनसे कहा है कि वह बंगाल आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स को निलंबित करने का आदेश दें। ये विडियो कॉन्फ्रेंस कोरोना वायरस से निपटने के लिए राज्यों की ओर से उठाए गए कदमों की समीक्षा के लिए की गई थी, जिसकी अध्यक्षता खुद प्रधानमंत्री ने की।

To stop the corona virus Mamta Banerjees made an appeal to PM Modi

इस विडियो कॉन्फ्रेंस के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा कि "प्रधानमंत्री से कहा है कि बंगाल आने वाली सारी इंटरनेशनल फ्लाइट्स रोक दें।" बता दें कि एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने आने वाले 22 मार्च से भारत आने वाली सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स को एक हफ्ते के लिए पूरी तरह से रोकने का ऐलान किया था। हालांकि, ममता ने बंगाल के लिए इसे तत्काल रोकने की मांग की है। लेकिन, ये साफ नहीं हो पाया है कि क्या उन्होंने एक हफ्ते के लिए लगने वाली पाबंदी को बंगाल में और आगे बढ़ाने की मांग की है।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से ये भी गुजारिश की है कि असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोग आर्थिक गतिविधियों के ठहरने से बहुत ज्यादा प्रभावित होंगे, उनके लिए भी एक योजना तैयार होनी चाहिए। उनके मुताबिक, "प्रधानमंत्री से कोविड-19 महामारी के चलते भुगत रहे असंगठित क्षेत्र के लिए भी एक योजना लाने का अनुरोध किया है। "

बता दें कि शुक्रवार दोपहर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोरोना वायरस के थर्ड स्टेज (कम्यूनिटी ट्रांसमिशन) में पहुंचने के खतरे को रोकने की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की है। पश्चिम बंगाल में अबतक इस वायरस के दो मरीज सामने आए हैं और दोनों हाल में लंदन गए थे। बता दें कि इससे पहले ममता बनर्जी इस वायरस से निपटने के लिए केंद्र से पूरा सहयोग नहीं मिलने का भी आरोप लगा चुकी हैं। अलबत्ता ये भी बता दें कि कुछ दिन पहले तक वो दावा कर रही थीं कि बाकी मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए कोरोना पर ज्यादा हंगामा खड़ा किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+