Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फेक न्यूज रोकने के लिए WhatsApp का नया फीचर लॉन्च, अब लगेगा गलत मैसेज का पता

व्हाट्सएप के जरिये बढ़ते फेक न्यूज के चलन को रोकने के लिए कंपनी ने नया फीचर लॉन्च कर दिया है। व्हाट्सएप का ये नया फीचर मैसेज पर 'Forwarded' का लेबल लगा देगा, जिससे मैसेज रिसीव करने वाले को चेतावनी मिल जाएगी।

WhatsApp

नई दिल्ली। व्हाट्सएप के जरिये बढ़ते फेक न्यूज के चलन को रोकने के लिए कंपनी ने नया फीचर लॉन्च कर दिया है। व्हाट्सएप का ये नया फीचर मैसेज पर 'Forwarded' का लेबल लगा देगा, जिससे मैसेज रिसीव करने वाले को चेतावनी मिल जाएगी। कंपनी ने ये फीचर मंगलवार रात को अपने होम मार्केट अमेरिका समेत दुनिया के सभी देशों में लॉन्च कर दिया है। आईटी मंत्रालय की सख्ती के बाद व्हाट्सएप ने फेक न्यूज से निपटने के लिए फीचर लाने का फैसला लिया था।

कंपनी ने सभी देशों में लाइव किया फीचर

कंपनी ने सभी देशों में लाइव किया फीचर

व्हाट्सएप पर फेक न्यूज का चलन पिछले कुछ वक्त में काफी बढ़ चला है। इससे निपटने के लिए कंपनी काफी वक्त से तैयारी कर रही थी और मंगलवार को इसके लिए नया फीचर भी लॉन्च कर दिया गया है। व्हाट्सएप ने मंगलवार रात नया फीचर लॉन्च किया जो मैसेज पर 'Forwarded' का लेबल लगा देगा। कंपनी ने बयान जारी कर कहा, 'व्हाट्सएप अब आपको बताएगा कि कौन सा मैसेज फॉरवर्ड किया गया है। इससे निजी और ग्रुप चैट भी आसान हो जाएगा।'

मैसेज के ऊपर लिखा आएगा 'Forwarded'

मैसेज के ऊपर लिखा आएगा 'Forwarded'

कंपनी ने कहा, 'ये यूजर को ये पहचानने में भी मदद करेगा कि उनके दोस्त या रिश्तेदार ने ये मैसेज खुद टाइप किया है या फिर ये किसी दूसरे शख्स द्वारा फॉरवर्ड किया गया है।' ये नया फीचर एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इन दोनों ही ऑपरेटिंग सिस्टम पर व्हाट्सएप के लेटेस्ट वर्जन में यूजर्स को ये नया फीचर अपने आप मिल जाएगा। यूजर्स को प्राप्त मैसेज में ये 'Forwarded' का लेबल मैसेज के ऊपर दिखाई देगा। इस लेबल को हटाने के लिए कोई ऑप्शन नहीं है।

इससे पहले चलाया था ऐड कैंपेन

इससे पहले चलाया था ऐड कैंपेन

इससे पहले कंपनी ने मंगलवार को भारतीय अखबारों में एक ऐड कैंपेन शुरू किया था, जिसमें फेक न्यूज से निपटने के लिए 10 टिप्स दिए गए थे। व्हाट्सएप के भारत में करीब 23 करोड़ यूजर्स हैं। हाल ही के दिनों में व्हाट्सएप के जरिये फेक न्यूज काफी ज्यादा फैलाई जा रही है, जिसके कारण कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने व्हाट्सएप पर बढ़ती फेक न्यूज की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए कंपनी को नोटिस भेजा था। प्रसाद ने सख्त निर्देश दिए थे कि ऐसी फेक न्यूज पर लगाम लगाने के लिए व्हाट्सएप जल्द से जल्द कुछ करे, जिसके बाद व्हाट्सएप ये फीचर लेकर आया है।

WhatsApp

ये भी पढ़ें: WhatsApp पर अगर टेक्स्ट मैसेज दिखे लाल तो जानें क्या है इसका मतलब

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+