खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल आए Quora पर, दिया बुलेट ट्रेन को लेकर पूछे गए एक खास सवाल का जवाब
नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल एक सवाल का जवाब देने के लिए जानकारियां साझा करने वाली वेबसाइट Quora पर आए। एक शख्स ने बुलेट ट्रेन की जरूरत को लेकर सवाल पूछा तो उसका जवाब खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दे डाला। जैसे ही Quora यूजर्स ने यह देखा कि खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक सवाल का जवाब दिया तो वह सभी हैरान रह गए। आपको बता दें कि इस वेबसाइट पर सवाल पूछे जाते हैं, जिसका जवाब भी उसी वेबसाइट पर दिया जाता है। जानकारियां साझा करने के लिए लोग इस वेबसाइट का खूब इस्तेमाल करते हैं। पीयूष गोयल द्वारा दिए गए जवाब को 33,000 लोग देख चुके हैं।

ये पूछा था सवाल
यूजर ने यह सवाल पूछा था कि क्या वास्तव में देश को बुलेट ट्रेन की जरूरत है? इस सवाल के जवाब में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- रेलवे नेटवर्क को अपडेट करने की जरूरत है। इसमें हाई-स्पीड रेल कोरिडोर का विकास भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इससे भारत रेलवे की दुनिया में स्केल, स्पीड और स्किल के मामले में इंटरनेशनल लीडर हो सकेगा।
कई इंफोग्राफिक्स किए शेयर
रेलमंत्री ने अपना जवाब सिर्फ लिखा ही नहीं, बल्कि उसका समर्थन करने के लिए कई इंफोग्राफिक्स भी शेयर किए। उनकी तरफ से शेयर किए गए इंफग्राफिक्स भारत में बुलेट ट्रेन की उपयोगिता और मोदी सरकार के विजन के बारे में हैं।
















Click it and Unblock the Notifications