गोवा में हिंदू वोट को विभाजित करना चाहती है टीएमसी, चुनाव आयोग ले संज्ञान- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तृणमूल कांग्रेस पर गोवा में हिंदू वोट को विभाजित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
पणजी, 14 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तृणमूल कांग्रेस पर गोवा में हिंदू वोट को विभाजित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने खुले तौर पर यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। कानपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही।

टीएमसी एमपीजी के गठबंधन से भाजपा का हिंदू वोट कटेगा
बता दें कि आज गोवा की 40 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस बार ममता बनर्जी की पार्टी ने भी विधानसभा चुनाव के रास्ते राज्य में घुसने की कोशिश की है। हाल की में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा था- 'गोवा के पार्टी प्रभारी ने कहा था कि सुधीन धवलीकर के नेतृत्व वाली महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी या एमजीपी के साथ उनका गठबंधन तटीय राज्य में हिंदू वोटों के एकीकरण को रोक देगा।'
2017 में भाजपा ने एमजीपी के साथ मिलकर बनाई थी सरकार
उन्होंने ये बात उत्तरी गोवा के संदर्भ में कही थी, जहां एमजीपी का 13/14 सीटों पर भाजपा से सीधे मुकाबला है। महुआ ने कहा था कि ये ऐसी सीटें हैं जहां कांग्रेस को वोट नहीं मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि गोवा में कोई भी पार्टी बिना गठबंधन के सरकार नहीं बना पाएगी। बता दें, चुनाव बाद एमजीपी के साथ जल्दबाजी में किए गए गठबंधन ने बीजेपी को राज्य में वर्ष 2017 में सरकार बनाने में मदद की थी जबकि उस वर्ष कांग्रेस ने राज्य में सबसे अधिक सीटें जीती थीं, लेकिन गोवा में मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में मंत्री श्री धवलीकर को मार्च 2019 में प्रमोद सावंत के पदभार संभालने के बाद हटा दिया गया था।
यह भी पढ़ें: सीकर के वीके जैन अस्पताल से गुम हुआ तोता, डॉक्टर परिवार ने ढूंढने वालों को ईनाम देने की घोषणा की
गोवा में इस बार 4 मुख्य पार्टियां आमने-सामने
लेकिन इस बार एमजीपी राज्य में टीएमसी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। दोनों पार्टियों का गठबंधन भाजपा के गले नहीं उतर रहा है और उसका कहना है कि दोनों की विचारधारा एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। बता दें कि राज्य में चार प्रमुख पार्टियां भाजपा, कांग्रेस, AAP और टीएमसी मैदान में हैं।












Click it and Unblock the Notifications