सीकर के वीके जैन अस्पताल से गुम हुआ तोता, डॉक्टर परिवार ने ढूंढने वालों को ईनाम देने की घोषणा की

सीकर, 2 फरवरी। 'तोता की सूचना दें इनाम पाए' यह सुनकर जरूर आश्चर्यजनक लग रहा होगा। लेकिन यह सच है कि सीकर शहर के एक निजी अस्पताल के संचालक चिकित्सक का पालतू तोता इन दिनों गुम हो गया है। तोते के गुम होते ही उसे ढूंढने की कवायद भी जोर-शोर से की जा रही है। तोते की अगर कोई जानकारी देता है तो उसको इनाम भी देने की घोषणा की गई है।

डॉक्टर जैन दो साल पहले लाए थे तोता

डॉक्टर जैन दो साल पहले लाए थे तोता

दरअसल, यह पूरा मामला सीकर शहर का है। डॉ वीके जैन हॉस्पिटल में पिछले दो साल पहले एक ग्रे पैरेट प्रजाति का पालतू तोता लाया गया था। जिसकी कीमत करीब अस्सी हजार रुपए बताई जा रही है। तोता का प्यार से नाम कोको रखा हुआ था। कोको बुधवार दिन से वह कहीं उड़ गया।

इश्तिहार में सूचना देने वाले को ईनाम की घोषणा

इश्तिहार में सूचना देने वाले को ईनाम की घोषणा

सीकर शहर से गुम हुए तोते को ढूंढने के लिए डॉ. वीके जैन की ओर से दिए गए इश्तिहार में सूचना देने वाले को उचित इनाम देने की घोषणा की गई है। तोता गुम होने व उसका इश्तिहार जारी करने की सूचना शहर में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।

दो में से एक तोता गुम हो गया

दो में से एक तोता गुम हो गया

मीडिया से बातचीत में डॉ वीके जैन ने बताया कि यह दो तोते थे, जिनमें से एक तोता कोको गुम हो गया। तोते को ढूंढने के लिए हमने प्रयास भी किए हैं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। अभी भी प्रयास जारी हैं।

शिरींज से ही दूध व जूस पिलाया जाता

शिरींज से ही दूध व जूस पिलाया जाता

अब डॉक्टर ने तय किया है कि जो भी व्यक्ति लापता कोको ताता की जानकारी देगा उसको उचित ईनाम दिया जाएगा। तोते को उन्होंने बड़े प्यार से पाला है। उसे शिरींज से ही दूध व जूस पिलाया जाता था। इसके अलावा जब सब लोग खाना खाते थे तो वह साथ ही बैठ जाया करता था और उसे खाना खिलाया जाता था।

 परिवार के सदस्य की तरह लगाव

परिवार के सदस्य की तरह लगाव

ऐसे में इस पक्षी से सभी का परिवार के सदस्य की तरह लगाव हो गया था। अब इस तोते के गुम होने से सभी को बड़ी याद आ रही है। इस तोते को ढूंढने में सभी प्रयासरत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+