गोवा में TMC आज कर सकती है बड़ा ऐलान, ट्वीट कर कहा- गोवा एक नई सुबह का हकदार है!

नई दिल्ली, सितंबर 29: फरवरी 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) बुधवार को गोवा में बड़ा ऐलान करने के लिए तैयार है। टीएमसी की ओर से आज किए गए ट्वीट में संकेत दिए गए हैं, कि पार्टी आज कुछ बड़ी घोषणा कर सकती है। टीएमसी ने लोगों से अपील की है, कि ,वे इस बड़े ऐलान को जानने के लिए उनके साथ जुड़े रहें। बता दें कि टीएमसी आगामी विधानसभा चुनावों में उतरने की तैयारी कर रही है।

TMC said Goa deserves a new dawn and has hinted at something big

टीएमसी ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा कि, गोवा बदलाव का हकदार है, गोवा एक नई सुबह का हकदार है! आज कुछ बड़ा करने के लिए बने रहें। बता दें कि आज गोवा में टीएमसी के झंडे और ममता बनर्जी के पोस्टर बड़ी तादात में लगाए गए हैं। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी टीएमसी ने आधिकारिक तौर पर 2022 गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने की अपनी योजना की घोषणा कर चुकी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई अन्य अनुभवी राजनेताओं और नागरिक समाज के प्रमुख सदस्यों को बुधवार को टीएमसी के सदस्य के रूप में शामिल किया जा रहा है। वहीं टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने शनिवार को गोवा में कहा कि टीएमसी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी और वो कई स्थानीय नेताओं के संपर्क में हैं। टीएमसी जल्द ही अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करेगी।

उधर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ट्वीट कर टीएमसी पर निशाना साधा। गोवा में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पोस्टर और TMC के झंडे लगाए जाने पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि, चुनाव आने वाला है तो सभी लोग प्रचार करेंगे ही, इसके लिए मैं कुछ नहीं कह सकता। मैं इतना कह सकता हूं कि निश्चित तौर पर भाजपा एकबार फिर से यहां सरकार बनाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+