टीएमसी सांसद का दावा, नोटबंदी में अब तक सौ मरे
तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने यह दावा अपने एक ट्वीट में किया है।
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद ने ट्विटर एकाउंट पर दावा किया है कि नोटबंदी के बाद अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है।
बता दें कि TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने बृहस्पतिवार (15 दिसंबर) को कुछ तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा कि 'दुखद, आज 15 दिसंबर को अब तक 97 लोग नोटबंदी की वजह से मर गए।'
वहीं कुछ देर बाद अपने एक और ट्वीट में ब्रायन ने दावा किया कि 'अब 100 लोगों की मौत नोटबंदी की वजह से हो गई।'

यूपी से सबसे ज्यादा मौत
सांसद ब्रायन की ओर से ट्वीट किए गए तस्वीरों के अनुसार अब तक आंध्र प्रदेश में 6, बिहार में 5, छत्तीसगढ़ में 1, दिल्ली में 4,गुजरात में 4, हरियाणा में 3, जम्मू और कश्मीर में 1, झारखंड में 4, कर्नाटक में 2, केरल में 4, मध्य प्रदेश में 7, महाराष्ट्र में 7, मणिपुर में 1, ओड़िशा में 1, पंजाब मं 7, राजस्थान में 5, तमिलनाडु में 1, तेलंगाना में 4, उत्तर प्रदेश में 27 , पश्चिम बंगाल मं 7 मौते हो चुकी हैं।
सांसद का दावा है कि ये सारी मौतें नोटबंदी की वजह से हुई है। अपने ट्वीट में ब्रायन ने संबंधिता राज्य का नाम , वहां हुई मौतों की संख्या और उनके कारण का भी जिक्र किया है।












Click it and Unblock the Notifications