TMC सांसद और खूबसूरत अदाकारा नुसरत जहां बनने जा रही हैं दुल्‍हन, जानिए कहां और किससे करेंगी शादी

कोलकाता। 2019 का लोकसभा चुनाव भले ही टीएमसी के लिए बढ़िया ना गया हो लेकिन पार्टी की युवा सांसद नुसरत जहां के लिए काफी अहम रहा है,जहां उन्होंने चुनाव में जीत दर्ज की है, वहीं दूसरी ओर वो अपनी निजी जिंदगी में भी आगे बढ़ने जा रही हैं, जी हां,ऐक्ट्रेस से पॉलिटिशन बनीं नुसरत जहां बहुत जल्द कोलकाता के नामी बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी रचाने जा रही हैं, जिस दिन से उनकी शादी की खबर आई है उसी दिन से हर कोई नुसरत की शादी के ही बारे में जानना चाहता है।

TMC सांसद और अदाकारा नुसरत जहां बनने जा रही हैं दुल्‍हन

TMC सांसद और अदाकारा नुसरत जहां बनने जा रही हैं दुल्‍हन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बशीरहाट लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां 19-21 जून के बीच शादी करने वाली हैं, ये शादी शहर इंस्तानबुल में होगी, टर्की में किसी टॉलीवुड सेलेब की ये पहली शादी है, खबर है कि 16 जून को नुसरत अपनी फैमिली और फ्रेंड्स संग टर्की के लिए रवाना होंगी, 17 जून को प्री-वेडिंग सेरेमनी का आयोजन होगा, 18 जून को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम होगा, नुसरत की शादी में टॉलीवुड के कई सितारे नजर आ सकते हैं, टर्की में शादी के बाद कपल भारत में रिसेप्शन पार्टी भी देगा।

नुसरत ने खुद बताई थी अपनी शादी की खबर

नुसरत ने खुद बताई थी अपनी शादी की खबर

अपनी शादी की खबर खुद नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी, नुसरत ने इस्टां पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था, 'जब आखिरकार सच सपने से बेहतर हो, जिंदगी में एक-दूसरे को थामे रखना।' शेयर की गई तस्वीर बहुत रोमांटिक थी, जिसमें उनका रिंग नजर आ रही थी।

नुसरत, बंगाल की फेमस एक्ट्रेस हैं

नुसरत, बंगाल की फेमस एक्ट्रेस हैं

वैसे आपको बता दें कि नुसरत, बंगाल की फेमस एक्ट्रेस हैं और लोकसभा चुनाव 2019 से ही उन्होंने राजनीति में डेब्यू किया है। नुसरत अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किया करती हैं, उनकी इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग (1.3 मिलियन) है।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई थीं नुसरत

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई थीं नुसरत

नुसरत जहां हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई थीॆ। नुसरत ने इंस्टाग्राम पर संसद से बाहर की फोटो शेयर की थी। इस फोटो में वह सांसद मीमी चक्रवर्ती के साथ जींस और टॉप पहने में नजर आ रही थीं, नुसरत के पहनावे पर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया था।

लोगों ने कहा था-सबसे सुंदर सांसद हैं नुसरत

लोगों ने कहा था-सबसे सुंदर सांसद हैं नुसरत

अभिनेता से नेता बनने तक का सफर तय कर चुकी नुसरत ने हाल ही में इंडिया टुडे से खास बातचीत में अपनी फिटनेस का राज खोला था, नुसरत ने अपनी फिटनेस रूटीन के बारे में बात करते हुए कहा था कि मैं अपने जिम में शुरुआत स्ट्रेचिंग से करती हूं, इसके अलावा मैं वॉर्म अप करती हूं और उसके बाद मैं अपनी ट्रेनिंग पर नजर डालती हूं। नूसरत को लोगों ने सबसे सुंदर सांसद के रूप के खिताब से सोशल मीडिया पर नवाजा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+