VIDEO: दुर्गा पूजा में नुसरत जहां ने जमकर किया डांस, पति निखिल संग बजाया ढोल

कोलकाता। नवरात्र के महाअष्टमी के दिन टीएमसी सांसद नुसरत जहां अपने पति के साथ दुर्गा पूजा में शामिल होने पहुंचीं। इस दौरान वह नुसरत इंडियन आउटफिट में नजर आईं। नुसरत ने इस दौरान रेड कलर की साड़ी पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने मांग में सिंदूर लगाया है। पूजा कार्यक्रम के दौरान वे ढोल की थाप पर डांस करती भी नजर आईं। इसमें सबसे खास बात यह थी कि जिस समय नुसरत डांस कर रही थीं। ढोल उनके पति बजा रहे थे।

tmC MP Nusrat Jahan dances as husband Nikhil Jain plays the dhak at Durga Puja in kolkata

नुसरत जहां माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर लगाकर और साड़ी पहन कर दुर्गा पूजा में पहुंचीं। इस दौरान उनके पति निखिल जैन भी मौजूद रहे। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। नुसरत कोलकाता के सुरुचि संघ पंडाल में पति के साथ मां दुर्गा के दर्शन करने गई थीं। सामने आई तस्वीरों में नसुरत और उनके पति निखिल मां दुर्गा की हाथ जोड़कर आराधना करते नजर आए।

इसके बाद वहां पर नुसरत जहां ने डांस भी किया। खास बात यह कि इसमें उनके पति निखिल भी साथ दे रहे हैं। जहां निखिल ढाक पर थाप दे रहे थे वहीं नुसरत जमकर डांस कर रही थीं। इसके बाद खुद नुसरत ने ढोल पर मोर्चा संभाला। इसके बाद नुसरत ने जमकर ढोल बजाया। इसमें उनका साथ उनके पति निखिल जैन ने दिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है।

नुसरत ने निखिल के साथ 19 जून को शादी की थी। नुसरत और निखिल ने हिंदू रीति के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की। नुसरत और निखिल की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई। शादी के बाद नुसरत ने कोलकाता में शानदार रिसेप्शन भी दिया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में नुसरत टीएमसी के टिकट पर बशीरहाट सीट से मैदान में उतरीं थीं और चुनाव जीता भी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+