सांसद नुसरत जहां ने लगाए पति पर संगीन आरोप, कहा- निखिल ने बैंक से निकाले मेरे पुश्‍तैनी गहने और सारे पैसे

नुसरत जहां ने निखिल जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नुसरत ने कहा है कि निखिल जैन ने उनके बिना अनुमति के गैर कानूनी रूप से बैंक से पैसे निकाल लिए।

नई दिल्‍ली, 9 जून। तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां और उनके पति निखिल जैन के बीच पिछले कुछ दिनों से कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक दोनों की शादी टूटने की कागार पर है। अब नुसरत जहां ने निखिल जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नुसरत ने कहा है कि निखिल जैन ने उनके बिना अनुमति के गैर कानूनी रूप से बैंक से पैसे निकाल लिए। इतना ही नहीं नुसरत जहां ने ये भी आरोप लगाया है कि बैंक लॉकर में रखे उनके पुश्‍तैनी गहने भी निखिल जैन ने निकाल लिए। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

Recommended Video

    Nusrat Jahan ने पति Nikhil Jain पर लगाया बैंक से उनके पैसे निकालने का आरोप । वनइंडिया हिंदी
    खुद को रईस बताकर निखिल ने कहा ऐसा, नुसरत ने किया खुलासा

    खुद को रईस बताकर निखिल ने कहा ऐसा, नुसरत ने किया खुलासा

    अपना बयान जारी कर नुसरत जहां ने कहा कि जो शख्‍स खुद को रईस बताकर कह रहा है कि मैंने उसका इस्‍तेमाल किया वो रात को किसी भी समय गैर कानूनी तरह से मेरे बैंक अकाउंट्स से पैसे निकला लिया। अब जब हम अलग हो चुके हैं तो भी वो ऐसा कर रहा है। मैंने उच‍ित बैंक‍िंग ऑथोर‍िटी को इस संदर्भ में पहले ही बता दिया है और बहुत जल्द एक पुलिस थाने में श‍िकायत भी दर्ज की जाएगी। नुसरत ने कहा कि वो मेरी जानकारी और मेरी रजामंदी के ब‍िना ही मेरे अलग-अलग अकाउंट्स के फंड्स का गलत इस्तेमाल कर रहा था। मैं अभी भी इसपर बैंक के साथ लड़ रही हूं और अगर जरूरत पड़े तो सबूत भी जारी कर दूंगी।

    मेरे पुश्‍तैनी गहने, मेरी सारे सामन और गिफ्ट्स भी हैं उसके पास

    मेरे पुश्‍तैनी गहने, मेरी सारे सामन और गिफ्ट्स भी हैं उसके पास

    नुसरत जहां ने कहा कि मेरे कपड़े, मेरे बैग, मेरे नेकलेस और जो कुछ भी मेरा सामान है वो सब निखिल के पास है। मुझे ये कहने में दुख हो रहा है कि मेरे पुश्‍तैनी गहने जो मेरे परिवार वालों, दोस्‍तों और रिश्तेदारों ने दिए थे, साथ ही मेरे मेहनत की कमाई की संपत्त‍ि सभी उसके पास है। नुसरत ने आगे कहा कि अमीर होना किसी इंसान को हमेशा पीड़‍ित होने का अध‍िकार नहीं देता और ना ही इस समाज में किसी मह‍िला को अकेला छोड़ने का।

    नुसरत जहां ने कहा- भारत में हमारी शादी मान्‍य नहीं

    नुसरत जहां ने कहा- भारत में हमारी शादी मान्‍य नहीं

    नुसरत जहां ने कहा कि उनकी शादी भारत में अमान्‍य है और जब ऐसा है तो तलाक का सवाल नहीं उठता। तुर्की मैरिज रेगुलेशन के मुताबिक एक विदेशी जमीन पर हुई उनकी शादी अमान्य है। इसके अलावा भारत में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत इंटरफेथ मैरिज यानी दो अलग-अलग धर्मों के लोगों के बीच हुई शादी थी, इसलिए इस शादी को भारत में वैधानिक मान्यता देने की आवश्यकता थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में यह एक रिलेशनशिप या लिव इन जैसा है।

    निखिल ने भी दर्ज करवाया नुसरत जहां पर केस

    निखिल ने भी दर्ज करवाया नुसरत जहां पर केस

    वहीं दूसरी तरफ निखिल ने भी नुसरत जहां पर केस दर्ज करवाया है। निखिल ने नुसरत पर एक्‍सट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया। निखिल ने कहा कि नुसरत मेरे नहीं किसी और के साथ रहना चाहती हैं। वहीं नुसरत के प्रेग्‍नेंट होने की अफवाह पर निखिल ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है और अगर ऐसा है तो वो बच्चा उनका नहीं है।

    इस एक्‍टर के साथ है नुसरत के डेट की अफवाह

    इस एक्‍टर के साथ है नुसरत के डेट की अफवाह

    ऐसी खबरे हैं कि नुसरत जहां इन दिनों एक्‍टर यशदास को डेट कर रही हैं। हालांकि इसमें कितनी सच्‍चाई है इसका दावा वनइंडिया नहीं कर रहा। इन खबरों को हवा तब मिली जब दोनों बीते दिसंबर में राजस्थान ट्रिप पर गए थे। कहा जाता है कि दोनों की नजदीकियां यहीं से बढ़नी शुरू हुई। यश दासगुप्ता नुसरत जहां के बेहद करीबी माने जाते हैं। आपको बता दें कि यशदास गुप्ता बीजेपी के नेता हैं तो नुसरत टीएमसी की सांसद हैं।

    साल 2019 में हुई थी नुसरत-निखिल की शादी

    साल 2019 में हुई थी नुसरत-निखिल की शादी

    आपको बता दें कि नुसरत जहां ने साल 2019 में निखिल जैन से शादी की थी। नुसरत ने खुद शादी की तस्‍वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इतना ही नहीं शादी के दो दिन बाद ही मेंहदी और चूड़ा पहने दुल्‍हन की तरह नुसरत जहां संसद में शपथ लेने पहुंची थीं। दोनों की ग्रैंड वेडिंग ने काफी चर्चा भी बटोरी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+