आजम के अभद्र बयान पर TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती ने स्पीकर से की ये बड़ी मांग

आजम के इस बयान को लेकर भाजपा सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई। वहीं, शुक्रवार को टीएमसी की सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने भी इस मामले पर बयान दिया।

नई दिल्ली। यूपी की रामपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की सदन में भाजपा सांसद रमा देवी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। आजम खान की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को भी संसद में काफी हंगामा देखने को मिला। दरअसल गुरूवार को लोकसभा में पीठासीन अधिकारी के तौर पर स्पीकर की कुर्सी पर बैठी बिहार के शिवहर से भाजपा सांसद रमा देवी पर आजम खान ने विवादित टिप्पणी की थी।' आजम के इस बयान को लेकर भाजपा सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई। वहीं, शुक्रवार को टीएमसी की सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने भी इस मामले पर बयान दिया।

मिमी चक्रवर्ती ने क्या कहा

मिमी चक्रवर्ती ने क्या कहा

फिल्म अभिनेत्री और टीएमसी की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने आजम खान के बयान पर लोकसभा में कहा, 'संसद में कोई भी शक्स खड़े होकर एक महिला से यह नहीं कह सकता कि मेरी आंखों में देखो और बात करो। स्पीकर सर, सदन में मौजूद सभी महिलाएं इस मामले पर आपसे कुछ बड़ी कार्रवाई की उम्मीद कर रही हैं।' मिमी चक्रवर्ती के अलावा एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले ने भी आजम खान के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। सुप्रिया सुले ने लोकसभा स्पीकर से आजम खान को निलंबित करने की मांग की। वहीं, भाजपा सांसद अनुप्रिया पटेल ने आजम के बयान को लेकर कहा कि यह केवल एक महिला सांसद का अपमान नहीं है, बल्कि पूरे नारी समाज का अपमान है।

आजम खान के निलंबन की मांग

आजम खान के निलंबन की मांग

आजम खान के बयान को लेकर अमेठी से सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में कहा, 'हम इस मामले को केवल महिलाओं की समस्या बताकर छोटा ना करें। यह पुरुषों सहित सभी सांसदों पर एक दाग है। यह ऐसा सदन नहीं है, जहां पुरुष आएं और किसी औरत की आंखों में झांका जाए। कल पूरे देश ने देखा कि इस सदन के अंदर क्या हुआ। इस सदन में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न को लेकर विधेयक पारित हुआ है। मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि वो एक सुर में कहें कि आप किसी महिला के साथ दुर्व्यवहार नहीं कर सकते।' केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी सदन में कहा कि हमारी मांग है कि आजम खान या तो अपने बयान पर माफी मांगें या फिर उन्हें निलंबित किया जाए।

आजम के समर्थन में उतरे अखिलेश

आजम के समर्थन में उतरे अखिलेश

आपको बता दें कि गुरुवार को अपने बयान पर हंगामा होते देख आजम ने कहा कि वह मेरी बहन जैसी हैं, माफी किस बात की मांगनी चाहिए। आजम खान ने यहां तक कह दिया कि अगर मेरा बयान महिला विरोधी है, या इसमें कुछ गलत है तो मैं अभी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने को तैयार हूं। वहीं, सपा सांसद अखिलेश यादव ने सदन में आजम खान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने चेयर के लिए कुछ भी अपमानजनक नहीं कहा है। ये लोग (भाजपा के सांसद) बेवजह उंगलियां उठा रहे हैं। अखिलेश यादव ने स्पीकर ओम बिड़ला से कहा कि अगर आजम खान के शब्द असंसदीय हैं तो आप रिकॉर्ड से निकाल दीजिए। स्पीकर ने इस पर कहा कि सदस्यों को पहले ही सदन की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। एक बार कुछ कह दिया जाता है तो वो पब्लिक में चला जाता है।

'आजम खान बदजुबानी के लिए मशहूर'

'आजम खान बदजुबानी के लिए मशहूर'

वहीं, रामपुर से आजम खान के खिलाफ चुनाव लड़ चुकीं बीजेपी नेता जया प्रदा ने भी उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की। जया प्रदा ने कहा, 'यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि जनता ऐसे लोगों को चुनकर संसद में भेजती है। आजम खान बदजुबानी के लिए मशहूर हैं। इस तरह की हल्की बात करके उन्होंने ना केवल एक महिला सांसद का बल्कि लोकसभा स्पीकर की चेयर को भी अपमानित किया है। उनकी मानसिक स्थिति खराब है। इस तरह के व्यक्ति को संसद में रहने का हक नहीं है।'

'उनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए'

'उनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए'

जया प्रदा ने आगे कहा, 'भारत में रहना है तो महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए। जो सदस्य सदन की गरिमा नहीं रख सकता, उसे सदन में रहने का हक नहीं है। उनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए। इनकी यह आदत है। पब्लिसिटी में रहने के लिए वह इस तरह की बात करते हैं। कभी जयप्रदा के अंत:वस्त्र के बारे में बात करो, या उन पर ऊपर टिप्पणी करो। रमा देवी महिला हैं और बुजुर्ग हैं उनके लिए इस तरह की बात करने की हिम्मत कैसे हुई। लोकसभा स्पीकर के लिए आप इस तरह की बात करते हो आप सांसद हो या रोडसाइड रोमियो।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+