मिस्टर नागपुर वकील साहब, अडानी से फीस..., महुआ मोइत्रा ने हरीश साल्वे पर कसा तंज
सालिसीटर जनरल हरीश साल्वे द्वारा हिंडनबर्ग की जांच करने को लेकर दिए गए बयान पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने तंज कसा है।

पूर्व सॉलिसिटर जनरलऔर सीनियर वकील हरीश साल्वे ने अडानी विवाद को लेकर अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ विस्तृत जांच की मांग की है। हरीश साल्वे द्वारा जांच कराने की मांग पर टीएमसी सांसद महुआ मोईत्रा ने तीखा हमला बोला है। साल्वे को आड़े हाथों लेते हुए महुआ मोईत्रा ने तंज कसा कि, मिस्टर नागपुर वकील साहब, लगे रहिए अडानी से फीस मिल जाएगी।
दरअसल एक चैनल को दिए इंटरव्यू में पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने कहा था कि, अडानी ग्रुप की कंपनियों को निशाना बनाकर बाजार में अस्थिरता लाने वाली अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट की गहन जांच होनी चाहिए। समिति को उन सभी का पता लगाना चाहिए, जिन्होंने शेयर्स की कीमतों को कम करके खूब धन कमाया है। इसे बाजार में हेरफेर के रूप में मानें और ऐसे लोगों को व्यापार से बाहर निकालने और प्रतिबंधित करने के लिए जांच करें।
हरीश साल्वे के इस बयान पर तंज कसते हुए टीएमसी सांसद महुआ मोईत्रा ने कई ट्वीट किए। महुआ ने ट्वीट कर लिखा कि, लंदन में बैठे पूर्व एसजी किस तरह हिंडनबर्ग को भारत के मध्यम वर्ग को अडानी के शेयरों में हुए नुकसान के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। मिस्टर नागपुर वकील साब...आपको आपकी फीस अडानी से मिल जाएगी। लेकिन इस बार हम्प्टी डम्प्टी को कोई नहीं बचा सकता..सर!
मोइत्रा ने अपने ट्वीट की सीरिज में आगे कहा, मिस्टर साल्वे को हर तरह से अदालत में अपने मुवक्किल का बचाव करना जारी रखना चाहिए। समाचार चैनलों पर उनके लिए (गौतम अडानी)एक फर्जी स्वतंत्र विशेषज्ञ के रूप में पेड पीआर करना समस्या है। बता दें कि , हरीश साल्वे ने कहा था कि हमें अपने बाजार में एक उदाहरण स्थापित करना चाहिए कि सबसे पहले अगर कोई रिपोर्ट है, तो उसे सेबी के पास या कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के पास जाना चाहिए। वे ऐसे मामलों की जांच करेंगे और निपटेंगे।
पूर्व सॉलिसिटर जनरल ने कहा था कि, पूर्व लेकिन अगर आप कंपनियों पर हमला करने के लिए इस तरह की रिपोर्ट का उपयोग करने जा रहे हैं, तो सेबी चुप नहीं बैठेगा। वे उन लोगों पर कार्रवाई करेंगे, जो पैसे की दम पर बाजार की अस्थिरता का फायदा उठा रहे हैं और मिडिल क्लास के निवेशक के निवेशकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications