'अभिव्यक्ति का एक रूप और मौलिक अधिकार है मिमिक्री', TMC MP कल्याण बनर्जी ने फिर किया उपराष्ट्रपति पर हमला
Kalyan Banerjee on Jagdeep Dhankhad: संसद परिसर में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री को लेकर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी विवादों में घिरते जा रहे हैं। इस बीच टीएमसी सांसद ने एक बार फिर उपराष्ट्रपति पर हमला करते हुए दावा किया कि मिमिक्री अभिव्यक्ति का एक रूप और मौलिक अधिकार है।
उन्होंने कहा कि असहमति और विरोध का अधिकार भी एक मौलिक अधिकार है। वे रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र सेरामपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति का अधिकार एक मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि मिमिक्री एक अधिकार है, एक अभिव्यक्ति है, यह एक मौलिक अधिकार है। इस पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी इसे खत्म नहीं कर सकता है।

'आप पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा को कितना खुश करना चाहते हैं?'
बता दें कि विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ 19 दिसंबर को संसद परिसर में सीढ़ियों पर प्रदर्शन के दौरान उन्होंने जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की। सेरामपुर के सांसद ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक कार्यक्रम में बोलते हुए जगदीप धनखड़ पर केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार को खुश करने के लिए विपक्ष का गला घोंटने का आरोप लगाया। टीएमसी सांसद ने कहा आप कितना झुकेंगे? आप पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा को कितना खुश करना चाहते हैं?
उपराष्ट्रपति ने इसे शर्मनाक बताया
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ इस कृत्य से बेहद आहत हुए। उन्होंने इस घटना को शर्मनाक, हास्यास्पद और अस्वीकार्य बताया। बीजेपी सांसदों ने भी इसकी घोर निंदी की। पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस पर अपनी निराशा व्यक्त की।
यह भी पढ़ें- 'एक बार नहीं हजार बार करूंगा', TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने फिर की उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री












Click it and Unblock the Notifications