'15 दिनों के भीतर...', गोखले की गिरफ्तारी पर TMC सांसद ने भाजपा को घेरा

अपने सहयोगी गोखले की गिरफ्तारी को लेकर TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने भाजपा पर हमला बोला है। बिना भाजपा का नाम लिए उन्होंने कहा कि इससे विपक्ष और मजबूत होगा।

mahua moitra on gokhale

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को गुरुवार को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोखले को 15 तीनों में तीसरी बार गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने भाजपा को घेरा है। उन्होंने गोखले की गिरफ्तारी की निंदा की और इसे उत्पीड़न बताया। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा कि इसे लोग भी देख सकते हैं।

गुजरात पुलिस ने इस आरोप में गोखले को किया है गिरफ्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य और भाजपा शासित राज्य गुजरात में पुलिस ने गोखले को कथित रूप से धन का दुरुपयोग करने के आरोप में कल शाम गिरफ्तार किया। गोखले की तरफ से ये फंड क्राउड फंडिंग के माध्यम से इकट्ठा किया गया था।

अपने ट्वीट में मोइत्रा ने कही ये बात
गोखले की गिरफ्तारी के विरोध में एक ट्वीट करते हुए मोइत्रा ने कहा कि "केवल 15 दिनों के भीतर, टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को तीन बार गिरफ्तार किया गया है। इस तरह का उत्पीड़न कभी भी लंबे समय तक नहीं चलता है। लोग इसे देख सकते हैं। इस कृत्य से विपक्ष और मजबूत होता है।"

Recommended Video

    Mahua Moitra पर Nirmala Sitharaman का पलटवार, बोलीं- खोजने की जरूरत नहीं, Pappu तो पश्चिम बंगाल में

    पहली बार गोखले को 6 दिसंबर को किया गया था गिरफ्तार
    गोखले को पहली बार 6 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात की मोरबी यात्रा से जुड़ी फर्जी खबरें साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस पोस्ट को लेकर लोगों ने दावा किया था कि गोखले ने पोस्ट में फर्जी दावा किया था। आपको बता दें कि मोरबी हादसे में 135 लोगों की मौत हुई थी। जबकि कई लोग घायल हो गए थे।

    हालांकि, गोखले को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था, लेकिन मोरबी पुलिस ने बाद में उन्हें फिर उसी मामले में गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, अगले दिन उन्हें जमानत मिल गई थी।

    जमानत के बाद गोखले ने दिया था ये बयान
    वहीं, जमानत के बाद बाहर आए गोखले ने गिरफ्तारी को लेकर एक ट्वीट भी किया था। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा था कि "यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने 3 सप्ताह पहले मेरी गिरफ्तारी के संबंध में गुजरात पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला मुझे बिना ट्रांजिट रिमांड के (और स्थानीय पुलिस को सूचित किए बिना) जयपुर से अहमदाबाद तक अवैध हिरासत में लेने का है।"

    इसके अलावा गोखले ने एक अन्य ट्वीट में कहा था कि "कानून की धज्जियां उड़ाना और लोगों को अवैध हिरासत में गेस्टापो-शैली में रात के मध्य में ले जाना और उन्हें राज्य की सीमा से पार ले जाना भाजपा की पहचान बन गई है। ऐसे में मैं लड़ूंगा और पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर लड़ूंगा।"

    ये भी पढ़ें- Rajasthan में गहलोत सरकार को घेरने आएंगे भाजपा के केंद्रीय नेता, जन आक्रोश सभाओं के जरिए करेंगे हल्ला बोल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+